Sakchi Gurudwara Sahib:साकची में प्रभात फेरी निकाल बदला गया निशान साहिब का चोला,know more about it.

1 min read
Spread the love

Sakchi Gurudwara Sahib

Daily Dose News

सिखों के पहली पातशाही श्री गुरु नानक देव महाराज जी के 554वें प्रकाशोत्सव को समर्पित प्रभात फेरी का आयोजन बुधवार को साकची में किया गया उपरांत गुरुद्वारा साहिब में निशान साहिब के चोला भी बदला गया।


आज पहले दिन प्रभात फेरी ने प्रातः साढ़े तीन बजे गुरु नानक नगर, साकची का भ्रमण किया। सर्वप्रथम गुरु चरणों में अरदास कर प्रभात फेरी निकाली गई। प्रभात फेरी में शामिल संगत गुर नानक देव जी पर रचित शब्द गायन करते हुए साकची गुरु नानक नगर के क्षेत्र का भ्रमण किया। सरदार रणजीत सिंह जोहरा, सरदार गुरनाम सिंह तथा शमशेर सिंह सोनी के यहां संगत के लिए जलपान की व्यवस्था की गई थी।

[content source by: baljit sansoa]
प्रधान निशान सिंह और महासचिव परमजीत सिंह काले ने बताया की इच्छुक श्रद्धालु संगत प्रभात फेरी को घर पर दर्शन हेतु आमंत्रित करने के लिए 8210248895 नंबर पर फोन कर संपर्क कर सकते हैं।
प्रभात फेरी में मुख्य रूप से सरदार निशान सिंह, परमजीत सिंह काले, जसवीर सिंह गांधी, सतनाम सिंह घुम्मन, दलजीत सिंह, सुरजीत सिंह छीत्ते ,अवतार सिंह, अमरपाल सिंह, सिख नौजवान सभा के मनमीत सिंह, प्रितपाल सिंह, जगजीत सिंह ,सतपाल सिंह के अलावा सुखमणि साहिब कीर्तनी जत्था की बीबी राज कौर, बीबी जोगिंदर कौर, बीबी बलविंदर कौर, बीबी रणजीत कौर, बीबी कमलजीत कौर, बीबी राजबीर कौर, बीबी अमरजीत कौर आदि शामिल थे।


दूसरी तरफ प्रभात फेरी के गंतव्य स्थान पर पहुंचने के बाद साकची गुरुद्वारा में निशान साहिब का चोला बदला गया। चोला बदलने से पूर्व ग्रंथी बाबा अमृतपाल सिंह ने गुरु चरणों में अरदास की। हरमीत सिंह भामरा, सतनाम सिंह सत्ते, त्रिलोचन सिंह, गुरमीत सिंह मंगू, जगदीप सिंह, मलकीत सिंह ने निशान साहिब बदलने की सेवा श्रद्धापूर्वक निभायी।

Read This Also

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *