National-मनजिंदर सिंह सिरसा पर फायरिंग?

National
पुलिस का फायरिंग की खबरों से इनकार
हालांकि, जल्द ही पुलिस ने बताया कि दिल्ली के मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा पर गोली नहीं चली है। जहां पर वो पहुंच थे वहां जमीन पर सिलाई मशीन का कुछ हिस्सा पड़ा हुआ था। इसी को देखकर उनके सपोर्टर्स ने इसे गोली समझ लिया गया। फायरिंग जैसा कोई मामला नहीं है। हालांकि, घटना वाली जगह का एक वीडियो सामने आया जिसमें सिरसा के समर्थक क्राइम ब्रांच से मामले की जांच को लेकर डिमांड करते नजर आ रहे थे।

दिल्ली की बीजेपी सरकार में मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा पर गोली चलने की खबर को पुलिस ने खारिज किया है। पुलिस की ओर से बयान सामने आया है। दूसरी ओर खुद मंत्री सिरसा ने भी अपने ऊपर फायरिंग की खबरों को अफवाह करार दे दिया।
मंत्री सिरसा ने पूरे मामले में क्या कहा
दूसरी ओर मनजिंदर सिंह सिरसा ने एक्स पर पोस्ट करके गोलीबारी की खबरों को अफवाह बताया। उन्होंने पोस्ट में लिखा, ‘मेरे ऊपर गोलीबारी की अफवाहें फैलाई जा रही हैं। यह पूरी तरह से झूठ है।’ बीजेपी नेता स्पष्ट कर दिया कि उनके ऊपर कोई गोलियां नहीं चली हैं। ऐसे सब झूठा मामला है।
मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा का प्रोफाइल
मनजिंदर सिंह सिरसा, दिल्ली सरकार में खाद्य-आपूर्ति, उद्योग, वन और पर्यावरण मंत्री की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। बीजेपी नेता मनजिंदर सिंह सिरसा पंजाबी बहुल विधानसभा सीट राजौरी गार्डन से निर्वाचित हुए हैं। दिल्ली में जब रेखा गुप्ता के नेतृत्व में बीजेपी की सरकार बनी तो सिरसा ने मंत्री पद की शपथ पंजाबी भाषा में ही ली। सिरसा ने बीते विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी की धनवती चंदेला को 18 हजार से ज्यादा वोटों से हराया था। कांग्रेस उम्मीदवार धर्मपाल चंदेला तीसरे स्थान पर रहे थे।
248 करोड़ की संपत्ति के हैं मालिक
मनजिंदर सिंह सिरसा के पास 248 करोड़ रुपये की संपत्ति है। सिरसा राजौरी गार्डन से दो बार पहले भी चुनाव जीत चुके हैं। सिरसा वर्तमान में बीजेपी के राष्ट्रीय सचिव हैं। वह पूर्व में दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष और महासचिव रह चुके हैं। बीजेपी में शामिल होने से पहले, वह अकाली दल के सदस्य थे। पंजाबी समुदाय में उनकी मजबूत पकड़ है।
(you are receiving this news with the help of social media)
previous local news
समाजसेवी राजन गुप्ता ने अपने बुजुर्गों की स्मृति में सी जी पीसी द्वारा संचालित श्री गुरु रामदास भलाई केंद्र में आधुनिक बेड की सेवा भेंट की।
जमशेदपुर I राजन गुप्ता ने अपने बुजुर्गों की स्मृति में सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा संचालित श्री गुरु रामदास भलाई केंद्र ओपीडी में आधुनिक बेड की सेवा प्रदान की। इस मौके पर सेंट्रल गुरुद्वारा कमेटी के प्रधान भगवान सिंह ने राजन गुप्ता परिवार के प्रति आभार प्रकट किया इस मौके पर राजन गुप्ता ने सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी का धन्यवाद करते हुए कहा कि मैं सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा चलाए जा रहे मेडिकल ओपीडी से बहुत प्रभावित हुआ हूं ।
इसके चलते मैंने यह आधुनिक बेड भेंटस्वरुप दिया है।
और आने वाले समय में भी हर प्रकार का सहयोग करूंगा इस मौके पर उन्हें शाल एवं गुलदस्ता भेंट कर कर सम्मानित किया गया।
इस मौके पर सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान भगवान सिंह के अलावा चेयरमैन सरदार शैलेंद्र सिंह वरीय उपाध्यक्ष चंचल सिंह महासचिव अमरजीत सिंह गुरचरण सिंह बिल्ला कोषाध्यक्ष गुरनाम सिंह बेदी सलाहकार सुखविंदर सिंह राजू सुखदेव सिंह बिट्टू सुरेंद्र सिंह शिंदे सरबजीत सिंह ग्रेवाल सरजीत सिंह दर्शन सिंह काले हरदीप सिंह जगतार सिंह नागी मौजूद थे।
सेन्ट्रल सिख नौजवान सभा के प्रधान अमरीक सिंह समेत 8 श्रद्धालुओं का जत्था हेमकुंड रवाना।
जमशेदपुर: सेन्ट्रल सिख नौजवान सभा के प्रधान अमरीक सिंह समेत 8 लोगों का जत्था श्री हेमकुंड साहिब के दर्शन के लिए सड़क मार्ग से यात्रा के लिए रवाना हुए।
रवाना होने से उक्त श्रद्धालुओं ने पहले टेल्को के गुरुद्वारा साहिब में जाकर गुरु ग्रंथ साहिब जी महाराज के सामने माथा टेकने के उपरांत ग्रंथी सिंह बाबा कश्मीर सिंह द्वारा अरदास की गयी।और गुरु महाराज जी से आज्ञा लेकर यात्रा के लिए रवाना हुए। यात्रा को रवाना करने के लिए केंद्रीय गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के महासचिव गुरचरण सिंह बिल्ला सलाहकार सुरेंद्र सिंह शिंदे टेल्को सिख नौजवान सभा के सलाहकार मनिंदर सिंह ने यात्रा को रवाना किया। यात्रा में शामिल सेंट्रल सिख नौजवान सभा के प्रधान अमरीक सिंह एवं सरदार गुरप्रीत सिंह राजा हर्षदीप सिंह हर्ष जुझार सिंह जुगराज सिंह नवनीत सिंह जसकरण सिंह सरबजीत सिंह इस धार्मिक यात्रा को लेकर काफी उत्साहित दिखाई दिए।
सेन्ट्रल गुरुद्वारा कमेटी के महासचिव ने उनके सुखद एवं सफल यात्रा के लिए शुभकामनाएं दीं।