Mob lynching-सिख युवक की पीट- पीट कर हत्या। मानवता को शर्मसार करने वाली घटना : गुरदीप सलुजा know more about where is the incident?

Mob lynching

सिख युवक की पीट- पीट कर हत्या। मानवता को शर्मसार करने वाली घटना : गुरदीप सलुजा

जमशेदपुर। समाजसेवी एवं सिख मीडिया एडिटर गुरदीप सिंह सलुजा ने महाराष्ट्र राज्य के परभणी जिले के उखलाद गाँव में तीन सिख युवकों की पिटाई की कड़ी निंदा की है। सलुजा ने कहा कि सोशल मीडिया के द्वारा मिली जानकारी के अनुसार इस घटना में कृपाल सिंह नाम के एक सिख युवक की पिटाई से मौत हो गई है। जबकि अन्य दो सिख अवतार सिंह एवं अरुण सिंह गम्भीर रूप से घायल हैं। इस घटना से संसार भर के सिख समुदाय के लोगों के मानसिकता पर ठेस पहुंची है। और समुचे सिख जगत में रोष है। यह जघन्य अपराध है। इसके दोषीयों को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र की सरकार गिरफ्तार किये गए दोषीयों पर सख्त से सख्त कार्यवाही करे।
क्या है मामला?
महाराष्ट्र के परभणी जिले से मॉब लिंचिंग की एक खबर आई है। बताया जाता है कि भीड़ ने बकरी चोर समझ कर गलती से कुछ नाबालिग लड़कों की पिटाई कर दी। पिटाई इस कदर हुई कि एक सिख नाबालिग किशोर की मौत हो गई। बाकी के दो सिख युवकों को अस्पताल में भर्ती किया गया है जिसमें एक की हालत गंभीर बतायी जा रही हैं।

अधिकारियों ने बताया कि भीड़ द्वारा बेरहमी से हमला किये जाने के बाद एक नाबालिग सिख लड़के की मौत हो गई है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस मामले में चार लोगों को हिरासत में लिया गया है। घटना के बाद कुल छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि ग्राम पंचायत के पूर्व सरपंच अकरम पटेल समेत कुल चार आरोपीयों की गिरफ्तारी हुई है। जो कथित तौर पर इस मामले में अपराधी है।
सवाल ये है कि ऐसे लोगों को किसने अधिकार दिया है कि वो कानून को हाथों में लेकर अपने आप ही फैसला कर लें। यदि किसी से कोई गलती हुई भी है तो उसके लिए पुलिस है। कानून है। इस प्रकार की मॉब लिंचिंग करना सरासर गलत है। आरोपीयों को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *