kanpur files-कश्मीर फाइल्स और केरला स्टोरी के बाद अब आयेगी “कानपुर फाइल्स “know more about based on 1984 riots
kanpur files
कश्मीर फाइल्स और केरला स्टोरी के बाद अब आयेगी “कानपुर फाइल्स “

G. M. फाउंडेशन के प्रोडक्शन हाउस ग्लोबल मिडास कैपिटल ने ” कानपुर फाइल्स “ शीर्षक से मूवी बनाने का निर्णय किया है। शुक्रवार को प्रेसवार्ता में फिल्म के निर्माता इंदर प्रीत सिंह ने बताया कि ये फिल्म 1984 में हुए सिख कत्लेआम की सच्ची घटना पर आधारित होगी।
इस डॉक्यू-ड्रामा फिल्म में 1984 में उत्तर प्रदेश के कानपुर में सिखों के खिलाफ हुई हिंसा में सामूहिक हत्या और लुटपाट की घटनाओं को सबूतों गवाहों और पीड़ितों के साथ पर्दे पर दिखाया जायेगा। इंदर प्रीत सिंह ने कहा कि यह घटना बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण थी। और अफसोस इस बात का है कि आज इतने वर्षों के बाद भी दोषीयों को सजा नहीं मिली। और ना हीं पीड़ितों को इंसाफ।
कब होगी रिलीज़?
फिल्म ” कानपुर फाइल्स “-1984 सिखों का नरसंहार की रिलीज़ डेट 31 अक्टूबर 2023 निर्धारित की गयी है। फिल्म के निर्माता इंदर प्रीत सिंह ने बताया कि उनकी यह फिल्म नरसंहार पीड़ितों को इंसाफ दिलाने के लिए संयुक्त राष्ट्र में मामले को उठाने, लोकतांत्रिक अधिकारों, नागरिक स्वतंत्रता और मानवाधिकार के हक के लिए फाइट करने वालों के लिए आधार प्रदान करेगी।
इस फिल्म में 1984 के दिल्ली दंगों के पीड़ितों और उनके परिवार के लोगों, वकीलों और सामाजिक कार्यकर्ताओं के साक्षात्कार शामिल हैं। जिनके माध्यम से देश की राजधानी दिल्ली, कानपुर और बोकारो में 1984 में 31 अक्टूबर से 7 नवंबर के बीच हुई घटनाओं को समझाने की कोशिश की गई है।
विशेष:-इस डाक्यूमेंट्री में 127 सिख नरसंहार के मामलों को कवर किया गया था।
आउटलुक