Loading ...

jamshedpur-प्रकाश उत्सव पर 4 जनवरी को निकलने वाले नगर कीर्तन की व्यवस्था के लिए सीजीपीसी एवं रिफ्यूजी कॉलोनी गुरुद्वारा के साथ बैठक।

---Advertisement----
---Advertisement----
---Advertisement----
🔇
×
---Advertisement----

jamshedpur

SIKH MEDIA JAMSHEDPUR

4 जनवरी को दिन के 11 रिफ्यूजी कॉलोनी गुरुद्वारा से नगर कीर्तन प्रारंभ होगा.

जमशेदपुर l श्री गुरु गोविंद सिंह जी के प्रकाश उत्सव पर 4 जनवरी को रिफ्यूजी कॉलोनी गुरुद्वारा साहब से निकलने वाले नगर कीर्तन को बेहतर तरीके से व्यवस्था करने के लिए सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान भगवान सिंह अपनी टीम के साथ रिफ्यूजी कॉलोनी गुरुद्वारा साहब पहुंचे वहां पर रिफ्यूजी कॉलोनी गुरुद्वारा कमेटी के प्रधान गुरप्रीत सिंह एवं उनकी पूरी टीम के साथ एक बैठक संपन्न हुई।

ये समाचार आप सेन्ट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी जमशेदपुर,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सोनारी,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी मानगो,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी टुईलाडुंगरी, सरदार सुरेन्द्र पाल सिंह जी “टिटू” स्टेट चेयरमैन बिल्डर्स एशोसिएशन ऑफ इंडिया ( झारखंड ,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी साक्ची,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी नामदा बस्ती,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सीतारामडेरा,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी टिनप्लेट,दुपट्टा सागर बिस्टुपुर के सौजन्य से प्राप्त कर रहे हैं।

बैठक में प्रधान भगवान सिंह ने नगर कीर्तन के रूट की विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि 4 जनवरी को दिन के 11 रिफ्यूजी कॉलोनी गुरुद्वारा से नगर कीर्तन प्रारंभ होगा जो टोयला डोगरी गुरुद्वारा के सामने से मस्जिद रोड होते हुए केबल कंपनी गेट के पास से तीन प्लेट मेंन गेट के सामने से गोलमुरी चौक हावड़ा ब्रिज होते हुए 4:30 बजे साकची गुरुद्वारा में जाकर समाप्त होगा।

चेयरमैन सरदार शैलेंद्र सिंह एवं गुरमीत सिंह ने सभी गुरुद्वारा कमेटियों एवं समूह साध संगत से निर्धारित रास्ते पर 22 फीट ऊंचे तोरण द्वार बनाए जाने और नगर कीर्तन में शामिल बच्चों एवं स्त्री सत्संग सभा की महिलाओं को चाय पानी दूध फल बिस्कुट आदि की व्यवस्था करने का अनुरोध किया। रिफ्यूजी कॉलोनी गुरुद्वारा के प्रधान गुरप्रीत सिंह ने सीजीपीसी के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि हर्ष की बात है कि पहली बार रिफ्यूजी कॉलोनी से नगर कीर्तन निकल रहा है। उन्होंने बताया की 2 जनवरी को सुबह 9 बजे श्री अखंड पाठ साहब आरंभ किया जा रहा है उन्होंने सभी लोगों से इस नगर कीर्तन में शामिल होने एवं सहयोग देने की अपील की.

बैठक में सेंट्रल गुरुद्वारा कमेटी के प्रधान भगवान सिंह के अलावा चेयरमैन सरदार शैलेंद्र सिंह गुरमीत सिंह उपाध्यक्ष चंचल सिंह महासचिव अमरजीत सिंह सलाहकार सुखदेव सिंह बिट्टू सरबजीत सिंह ग्रेवाल तरुणप्रीत सिंह बनी एवं रिफ्यूजी कॉलोनी गुरुद्वारा के प्रधान गुरप्रीत सिंह बलविंदर सिंह बबला तरुण पाल मनीष सचदेवा मनोज कुमार गुरचरण सिंह मनजीत सिंह गोविंद सिंह एवं कई अन्य लोग शामिल थे।


jamshedpur-पाकिस्तान के धार्मिक स्थलों के दर्शन करने वाले सिख श्रद्धालुओं के लिए नये नियम।


jamshedpur-शहीदी समागम में उत्कृष्ट सेवा करने वाले संस्थान को सम्मानित किया गया।


jamshedpur/puri-आरती साहिब गुरुद्वारा जगन्नाथ पुरी में सालाना दो दिवसीय गुरमत समागम 4 एवं 5 अप्रैल को।


JAMSHEDPUR-बलबीर कौर की पदयात्रा सेंट्रल गुरुद्वारा के प्रधान भगवान सिंह एवं टीम रही साथ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *