Loading ...

jamshedpur-कविता एवं निबंध प्रतियोगिता-2026

---Advertisement----
---Advertisement----
---Advertisement----
🔇
×
---Advertisement----

jamshedpur

SIKH MEDIA JAMSHEDPUR

प्रतियोगिता को करवाने का मकसद प्रतियोगियों को सिख शहीदी के बारे में जागरूक करने से भी है।

ये समाचार आप सेन्ट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी जमशेदपुर,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सोनारी,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी मानगो,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी टुईलाडुंगरी, सरदार सुरेन्द्र पाल सिंह जी “टिटू” स्टेट चेयरमैन बिल्डर्स एशोसिएशन ऑफ इंडिया ( झारखंड राज्य),गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी साक्ची,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी नामदा बस्ती,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सीतारामडेरा,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी टिनप्लेट,दुपट्टा सागर बिस्टुपुर के सौजन्य से प्राप्त कर रहे हैं।

(नीचे पढ़ें पूरी खबर👇)

जमशेदपुर: शहीद बाबा दीपसिंह सीतारामडेरा गुरुद्वारा साहिब में आगामी 3 जनवरी दिन शनिवार को गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सौजन्य से कविता एवं निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। उक्त प्रतियोगिता मे यदि विषय की बात करें तो जिसमें मुख्य फोकस सिख पंथ में शहादत को लेकर है। कविता और निबंध प्रतियोगिता को करवाने का मकसद प्रतियोगियों को सिख शहीदी के बारे में जागरूक करने से भी है। आयोजकों का कहना है कि उक्त प्रतियोगिता में प्रतिभागी तीन भाषाओं का इस्तेमाल कर सकते हैं। जिसमें पहला गुरमुखी दूसरा अंग्रेजी और तीसरा हिंदी। लेकिन गुरमुखी भाषा में लिखने वाले प्रतिभागी को एक्सट्रा नंबर दिया जाएगा।

गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के महासचिव सरदार अविनाश सिंह खालसा ने बताया कि उक्त प्रतियोगिता में निम्नलिखित विषयों पर निबंध एवं कविताएँ लिखना है।
1- श्री गुरु तेगबहादुर जी का परिचय एवं उनके साथ शहीदी प्राप्त करने वाले सिखों के बारे में।
2- साहिबजादा अजीत सिंह एवं साहिबजादा जुझार सिंह का परिचय एवं शहीदी।
3- साहिबजादा जोरावर सिंह एवं साहिबजादा फतेह सिंह तथा माता गुजरी जी का परिचय एवं उनकी शहीदी कैसे हुई।

कमेटी द्वारा कहा गया कि इस प्रतियोगिता में किसी भी उम्र के बच्चे युवा एवं बुजुर्ग हिस्सा ले सकते हैं।
प्रतिभागियों को अपने साथ क्लीपबोर्ड लाना आवश्यक है।
प्रतियोगिता शनिवार को शाम 3 बजे शुरू होकर शाम 6 बजे तक होगा।



jamshedpur-सेन्ट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा लेहल लैब के सहयोग से हेल्थ चेकअप कैंप आयोजित।



Gurmat Camp-सोनारी गुरुद्वारा में गुरमत समर कैंप का आयोजन।



jamshedpur-टुईलाडुंगरी गुरुद्वारा में “गुरमत शिक्षा कैंप” 🎒📚🎓 का भव्य उद्घाटन।



jamshedpur-वरिष्ठ समाजसेवी जोगी मिश्रा उर्फ गुरु जी पंचतत्व में विलीन पार्वती घाट में किया गया दाह संस्कार.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *