JAMSHEDPUR-साकची गुरुद्वारा में 8 मार्च को पहली बार होगा भव्य ‘होला महल्ला’ का आयोजन

JAMSHEDPUR
SIKH MEDIA
संगत से बढ़-चढ़कर भागीदारी की अपील
गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी साकची के तत्वावधान में 8 मार्च रविवार को गुरुद्वारा साहिब साकची परिसर में पहली बार एक दिवसीय ‘होला महल्ला’ का भव्य आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम प्रातः 7:30 बजे से अपराह्न 4:00 बजे तक आयोजित होगा।
ये समाचार आप सेन्ट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी जमशेदपुर,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी गौरीशंकर रोड जुगसलाई, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सोनारी,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी मानगो,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी टुईलाडुंगरी, सरदार सुरेन्द्र पाल सिंह जी “टिटू” स्टेट चेयरमैन बिल्डर्स एशोसिएशन ऑफ इंडिया ( झारखंड राज्य) गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी साक्ची,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी नामदा बस्ती,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सीतारामडेरा,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी टिनप्लेट,दुपट्टा सागर बिस्टुपुर के सौजन्य से प्राप्त कर रहे हैं।
ਇਹ ਖਬਰ ਆਪ ਜੀ ਨੂੰ ਸੇੰਟ੍ਰਲ ਗੁਰੂਦੁਆਰਾ ਪ੍ਬੰਧਕ ਕਮੇਟੀ, ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਪ੍ਰਬੰਧਕ ਕਮੇਟੀ ਤੁਇਲਾਡੂੰਗਰੀ, ਸਰਦਾਰ ਸੁਰਿੰਦਰਪਾਲ ਸਿੰਘ ਜੀ “ਟੀਟੂ” ਸਟੇਟ ਚੇਅਰਮੈਨ ਬਿਲਡਰਜ਼ ਐਸੋਸੀਏਸ਼ਨ ਆਫ ਇੰਡੀਆ (ਝਾਰਖੰਡ ਸਟੇਟ), ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਪ੍ਰਬੰਧਕ ਕਮੇਟੀ ਸਾਕਚੀ, ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਪ੍ਰਬੰਧਕ ਕਮੇਟੀ ਨਾਮਦਾ ਬਸਤੀ, ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਪ੍ਰਬੰਧਕ ਕਮੇਟੀ ਸੀਤਾਰਾਮਡੇਰਾ, ਗੁਰੂਦੁਆਰਾ ਪ੍ਰਬੰਧਕ ਕਮੇਟੀ ਟਿਨਪਲੇਟ ਗੁਰੂਦੁਆਰਾ ਪ੍ਬੰਧਕ ਕਮੇਟੀ ਗੌਰੀਸ਼ੰਕਰ ਰੋਡ,ਗੁਰੂਦੁਆਰਾ ਪ੍ਬੰਧਕ ਕਮੇਟੀ ਸੋਨਾਰੀ,ਗੁਰੂਦੁਆਰਾ ਪ੍ਬੰਧਕ ਕਮੇਟੀ ਮਾਨਗੋ, ਦੁਪਟਾ ਸਾਗਰ ਬਿਸਟੁਪੁਰ ਦੇ ਸਹਯੋਗ ਨਾਲ ਪਾ੍ਪਤ ਕਰ ਰਹੇ ਹੋ।
माता साहिब कौर गतका अकादमी के सहयोग से आयोजित होला महल्ला में खेल प्रतियोगिताएं, क्विज एवं आकर्षक सरप्राइज कार्यक्रम शामिल रहेंगे। प्रवेश निःशुल्क रखा गया है।
कार्यक्रम की रुपरेखा तय करने के लिए सोमवार को कमिटी की एक बैठक साकची गुरुद्वारा साहिब में रखी गयी थी, जिसमे प्रधान निशान सिंह की अध्यक्षता में उपस्थित सदस्यों में मुख्य रूप से महासचिव परमजीत सिंह काले सहित जसबीर सिंह गांधी, सतनाम सिंह घुम्मन, त्रिलोचन सिंह तोची, दलजीत सिंह, सतपाल सिंह राजू , मनोहर सिंह मीते, जितेंद्र सिंह राजा, दमनजीत सिंह हन्नी, बीबी हरप्रीत कौर, बीबी अवनीत कौर, बीबी मनजीत कौर और बीबी बलजिंदर कौर आदि उपस्थित रहे। इस अवसर पर कार्यक्रम की रुपरेखा का पोस्टर भी जारी किया गया।
प्रधान सरदार निशान सिंह ने कहा कि होला महल्ला केवल एक पर्व मात्र नहीं बल्कि साहस, सेवा और शौर्य की पहचान है। उनका उद्देश्य नई पीढ़ी को सिख इतिहास और परंपराओं से जोड़ना है। उन्होंने संगत से अपील करते हुए कहा कि अधिक से अधिक संख्या में अपने बच्चों सहित कार्यक्रम में भाग लें और इस ऐतिहासिक परंपरा का हिस्सा बनें।
वहीँ, महासचिव परमजीत सिंह काले ने प्रकाश डालते हुए कहा कि इस आयोजन के माध्यम से बच्चों और युवाओं को सिख इतिहास, गुरुओं की शिक्षाओं तथा वीरता की परंपरा के बारे में जानकारी दी जाएगी। क्विज और अन्य गतिविधियों के जरिए प्रतिभागियों को ज्ञान अर्जित करने का अवसर मिलेगा। उन्होंने भी संगत से बढ़-चढ़कर भाग लेने और आयोजन को सफल बनाने की अपील की। परमजीत सिंह ने कहा एक दिवसीय कार्यक्रम में लंगर बरताया जायेगा।