Loading ...

jamshedpur-टुईलाडुंगरी गुरुद्वारा कमेटी ने नगर किर्तन में पालकी साहिब का शानदार स्वागत किया।

---Advertisement----
---Advertisement----
---Advertisement----
🔇
×
---Advertisement----

jamshedpur

SIKH MEDIA JAMSHEDPUR

जमशेदपुर: श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाशोत्सव पर विगत 4 जनवरी को रिफ्यूजी कालोनी गुरुद्वारा साहिब से आरम्भ हुआ नगर किर्तन का टुईलाडुंगरी गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा शानदार स्वागत किया गया। इसके लिए टुईलाडुंगरी गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान सरदार सतबीर सिंह व्यक्तिगत रुप से अपने टीम के साथ तैयारियों में जुटे थे। उन्होंने इस आयोजन को एक चुनौती के रूप में लिया और इसमें वह कामयाब रहे। उन्होंने बहुत ही कम समय में अपने क्षेत्र में जहाँ से पालकी साहिब को गुजरना था। उधर साफ सफाई एवं प्रशासन संबंधित अधिकारियों से मिलकर सभी कार्यों को सफलतापूर्वक पूरा किया।
इस बीच नगर किर्तन के मार्ग पर पड़ने वाले मस्जिद कमेटी के साथ एक बैठक की और उनसे भी सहयोग करने का आग्रह किया। इसपर मस्जिद कमेटी ने उन्हें नगर किर्तन में पालकी साहिब का स्वागत करने का आश्वासन दिया। और मस्जिद कमेटी ने मर्यादा अनुसार पालकी साहिब का जोरदार स्वागत किया।

ये समाचार आप सेन्ट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी जमशेदपुर,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी गौरीशंकर रोड जुगसलाई, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सोनारी,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी मानगो,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी टुईलाडुंगरी, सरदार सुरेन्द्र पाल सिंह जी “टिटू” स्टेट चेयरमैन बिल्डर्स एशोसिएशन ऑफ इंडिया ( झारखंड राज्य) गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी साक्ची,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी नामदा बस्ती,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सीतारामडेरा,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी टिनप्लेट,दुपट्टा सागर बिस्टुपुर के सौजन्य से प्राप्त कर रहे हैं।

(नीचे पढ़ें पूरी खबर👇)

इस कार्यक्रम की अपार सफलता के बाद टुईलाडुंगरी गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान सरदार सतबीर सिंह ने गुरुद्वारा साहिब में शुकराना समागम का आयोजन किया। जिसमें उन्होंने गोलमुरी मस्जिद कमेटी को भी आमंत्रित किया।इस मौके पर गोलमुरी मस्जिद कमेटी की ओर से मोहम्मद सुभान मोहम्मद निजाम मोहम्मद सलीम मोहम्मद मुन्ना मोहम्मद अब्दुल अजीज मौजूद थे।

इस अवसर पर प्रधान सरदार सतबीर सिंह ने अपने संबोधन में कहा यह शुकराना समागम श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाशोत्सव को समर्पित है। उन्होंने कहा कि नगर किर्तन रिफ्यूजी कालोनी गुरुद्वारा से जरूर आरंभ किया गया लेकिन टुईलाडुंगरी गुरुद्वारा साहिब के गेट के सामने पालकी साहिब का स्वागत करना एक बड़ी चुनौती थी। नगर किर्तन के लिए टुईलाडुंगरी रुट का चयन करने पर उन्होंने सीजीपीसी प्रधान सरदार भगवान् सिंह का धन्यवाद किया।

इस पावन मौके पर झारखंड सरकार में अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष हिदायतुल्ला खान एवं राजू गिरी को भी आमंत्रित किया गया था। और वह लोग भी इस ऐतिहासिक मौके पर पहुंचे और उन्हें गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की ओर से प्रधान सरदार सतबीर सिंह ने सरोपा भेंटकर सम्मानित किया।

नगर किर्तन के स्वागत की तैयारियों के बारे मे उन्होंने मीडिया को बताया कि उन्होंने नगर किर्तन के मार्ग में पड़ने वाले मस्जिद कमेटी से मिलकर पालकी साहिब के मान सम्मान के लिए कहा और मस्जिद कमेटी ने उनके आग्रह को स्वीकार किया। जिसका समाज में और शहर में एक अच्छा संदेश गया। इसके लिए गुरुद्वारा साहिब में मौजूद मस्जिद कमेटी के तमाम सदस्यों का धन्यवाद किया गया। सड़कों की साफसफाई में सहयोग करने वाले क्षेत्र वासियों का भी धन्यवाद किया गया।

इसके अलावा फुलों की सजावट के लिए राजेंदर सिंह साउंड सिस्टम का सहयोग करने वाले मुख्तार सिंह लाइटिंग के लिए कुलवंत सिंह हिना इलेक्ट्रिक एवं गुरप्रीत सिंह[TEAM] का भी धन्यवाद किया गया।जिन्होंने रोड साफसफाई में निष्काम भाव से सेवा किया।
अपने संबोधन में उन्होंने सिख नौजवान सभा एवं स्त्री सत्संग सभा की प्रधान बीबी दलबीर कौर एवं सेक्रेटरी बीबी बलविंदर कौर तथा गुरु घर के हेडग्रंथी तथा सेवादारनी बीबी का भी धन्यवाद किया।
अंत में कार्यक्रम की सफलता के लिए टुईलाडुंगरी गुरुद्वारा साहिब के प्रधान ने सारा श्रेय गुरु महाराज जी को देते हुए कहा कि यह सभी कार्य गुरु महाराज जी के कृपा से ही संभव हुआ है।

टुईलाडुंगरी गुरुद्वारा साहिब के संगत के लिए ऐतिहासिक मौका।

प्रधान सरदार सतबीर सिंह ने मीडिया को बताया कि ये मौका टुईलाडुंगरी गुरुद्वारा साहिब के संगत के लिए ऐतिहासिक रहा। जिसकी संगत द्वारा सराहना की जा रही है।
टुईलाडुंगरी गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा नगर किर्तन के ऐतिहासिक स्वागत करने की भूरी भूरी प्रशंसा सेन्ट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी एवं तख्त श्री पटना के महासचिव इन्द्रजीत सिंह ने खुले मन से की।


victory of-right-40 मिनट बहस के बाद मैनेजर बोला- सॉरी


jamshedpur-खेलों के रूप में दिखेगा खालसा जज्बा, 1 मार्च को मानगो गुरुद्वारा में “होला महल्ला” प्रतियोगिता


jamshedpur-सोनारी गुरुद्वारा साहिब में “किर्तन नाल जुड़ो,गुरुमुखी सिखो” की कक्षाएं आरंभ की गईं।


jamshedpur-गुरु रामदास सेवा दल ने बागबेड़ा कालोनी गुरुद्वारा में जोड़ाघर निर्माण कार्य आरंभ किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *