Loading ...

jamshedpur-सिख नौजवान सभा गौरीशंकर रोड द्वारा श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी का पहला प्रकाश पर्व 12 सितम्बर को बड़ी श्रद्धा और उत्साह से मनाया जाएगा।

---Advertisement----
---Advertisement----
---Advertisement----
🔇
×
---Advertisement----

jamshedpur

SIKH MEDIA

पंजाब के अमृतसर से एसजीपीसी के महान कथाकार भाई जगदेव सिंह जी तारागढ़ वाले पहुंच रहे हैं।

जमशेदपुर- सिख नौजवान सभा गौरीशंकर रोड यूनिट द्वारा गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी गौरीशंकर रोड एवं स्त्री सत्संग सभा गौरीशंकर रोड के सहयोग से हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी आगामी 12 सितम्बर दिन शनिवार को श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के पहले प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य पर सिख नौजवान सभा के युवाओं द्वारा बड़ी श्रद्धा और उत्साह से मनाया जा रहा है। जिसमें संगत को श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की महिमा से अवगत कराने हेतु विशेष रूप से पंजाब के अमृतसर से एसजीपीसी के महान कथाकार भाई जगदेव सिंह जी तारागढ़ वाले पहुंच रहे हैं। इस पावन अवसर पर हजूरी रागी भाई गुरदीप सिंह निक्कू अपने मनोहर गुरबाणी किर्तन से संगत को निहाल करेंगे।

इस संबंध में जानकारी देते हुए मीडिया प्रभारी सरदार जितेंद्र सिंह शालू ने संवाददाता को बताया कि आगामी 12 सितम्बर को गौरीशंकर रोड गुरुद्वारा साहिब में श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के पहले प्रकाशोत्सव को समर्पित गुरुद्वारा साहिब में सुबह और शाम दोनों टाइम विशेष दिवान सजाया जाएगा।
इससे पहले 10 सितम्बर को सुबह 8 बजे निशान साहिब का चोला बदला जाएगा, एवं 10 बजे श्री अखंड पाठ साहिब आरंभ किया जाएगा।

12 सितम्बर को सुबह और शाम दोनों टाइम गुरु का अटूट लंगर वरताया जाएगा।

क्या है विशेष।

इस बार सिख नौजवान सभा द्वारा आयोजित कार्यक्रम में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है, जो कि सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक चलेगा।
इसके अतिरिक्त फुल बॉडी चेक अप कैंप भी लगाया जा रहा है। जो कि सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक चलेगा।
गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी, स्त्री सत्संग सभा एवं नौजवान सभा द्वारा जमशेदपुर के समूह संगत से अपील है कि उक्त कार्यक्रम में ज्यादा से ज्यादा संख्या में उपस्थित होकर मेडिकल कैंप एवं विशेष दिवान का लाभ प्राप्त करें।

ये समाचार आप सेन्ट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी जमशेदपुर, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी गौरीशंकर रोड जुगसलाई, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सोनारी,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी मानगो, एवं सरदार सुरेन्द्र पाल सिंह जी “टिटू” स्टेट चेयरमैन बिल्डर्स एशोसिएशन ऑफ इंडिया ( झारखंड राज्य), गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी साक्ची,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी नामदा बस्ती,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सीतारामडेरा,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी टिनप्लेट,दुपट्टा सागर बिस्टुपुर के सौजन्य से प्राप्त कर रहे हैं।


Top Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *