Loading ...

jamshedpur-सेन्ट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा जसबीर सिंह गांधी के अंतिम अरदास में शामिल होकर को भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई।

jamshedpur
---Advertisement----
---Advertisement----
---Advertisement----
🔇
×
---Advertisement----

jamshedpur

SIKH MEDIA

समाज की कभी न पूरी होने वाली क्षति-सरदार शैलेंद्र सिंह

 जमशेदपुर- साक्ची गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के कोषाध्यक्ष स्वर्गीय जसबीर सिंह गांधी के अंतिम अरदास कार्यक्रम मे शहर में सिखों के सर्वोच्च संस्थान सेन्ट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के पदाधिकारी शामिल हुए। और जसबीर सिंह गांधी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर सेन्ट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के चेयरमैन सरदार शैलेंद्र सिंह प्रधान सरदार भगवान् सिंह ने शोकाकुल परिवार से अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि जसबीर सिंह गांधी एक नेकदिल एवं मिलनसार व्यक्ति थे। उनके जाने से सिख समाज को गहरा दुःख हुआ है। उनकी असमय मृत्यु समाज की कभी न पूरी होने वाली क्षति है।

इस मौके पर सेन्ट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान सरदार भगवान सिंह ने कहा कि स्वर्गीय जसबीर सिंह गांधी का समाज की सेवा के प्रति किया गया कार्य हमेशा याद रखा जाएगा। गुरु साहब उन्हें अपने चरणों में निवास बख्शे और परिवार को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

अंतिम अरदास में बड़ी संख्या में सिख संगत, सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधियों तथा शहर के गणमान्य लोगों ने उपस्थित होकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धासुमन अर्पित किए और परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।

ये समाचार आप सेन्ट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी जमशेदपुर,अर्जुन सिंह वालिया किताडीह, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी गौरीशंकर रोड जुगसलाई, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सोनारी,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी मानगो, सरदार सुरेन्द्र पाल सिंह जी “टिटू” स्टेट चेयरमैन बिल्डर्स एशोसिएशन ऑफ इंडिया ( झारखंड राज्य) गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी साक्ची,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी नामदा बस्ती,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सीतारामडेरा,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी टिनप्लेट,दुपट्टा सागर बिस्टुपुर के सौजन्य से प्राप्त कर रहे हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *