jamshedpur-परमजीत सिंह काले ने स्वर्गीय जसबीर सिंह गांधी को दी श्रद्धांजलि।

SIKH MEDIA
जमशेदपुर- साक्ची गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के महासचिव परमजीत सिंह काले ने कमेटी में खजांची के पद पर रहे अपने साथी जसबीर सिंह गांधी के आकस्मिक निधन पर दुख व्यक्त करते हुए आज एक वीडियो जारी किया, जिसमें उन्होंने जसबीर सिंह गांधी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
सिख मीडिया को दिये एक साक्षात्कार में उन्होंने कहा जैसा कि जमशेदपुर के समूह संगत को जानकारी है कि साक्ची गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के खंजाची अति सम्मानित स्वर्गीय जसबीर सिंह की असमय मृत्यु हो गई है। उन्होंने कहा कि वह मेरे साथ कैशियर के पद पर नियुक्त किये गए थे। उनके आकस्मिक निधन की जानकारी उनके बेटे ने दी खबर सुनकर विश्वास नहीं हुआ, ऐसा नहीं लग रहा था कि अब उनके कर्मठ साथी अब इस दुनिया में नहीं रहे। भावुकता वश परमजीत सिंह ने कहा कि भगवान् ने उन्हें हम सबसे बहुत जल्दी छीन लिया.
इस मौके पर उन्होंने गुरबाणी की एक पंक्ति का हवाला देते हुए कहा कि “जिसकी वस्त सोई लै जाएगा, रोष किसै स्यौं किजै, अर्थात जीवन मृत्यु अकाल पुरुख के हाथ है। इसमें दुनियावी मनुष्यों का वश नहीं है। लेकिन जसबीर सिंह का इस तरह से चले जानाअत्यंत दुखद है। उनका सभी लोगों से प्यार था, और वह अपने काम के प्रति पूरी तरह जिम्मेदारी का निर्वाह करते थे।
उनकी कमी पूरी नहीं की जा सकती।
अंत मे उन्होंने कहा कि वह दुखी परिवार के साथ उनके हर सुख दुख में हमेशा खड़े हैं।
ये समाचार आप सेन्ट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी जमशेदपुर,अर्जुन सिंह वालिया किताडीह, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी गौरीशंकर रोड जुगसलाई, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सोनारी,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी मानगो,सरदार सुरेन्द्र पाल सिंह जी “टिटू” स्टेट चेयरमैन बिल्डर्स एशोसिएशन ऑफ इंडिया ( झारखंड राज्य) गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी साक्ची,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी नामदा बस्ती,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सीतारामडेरा,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी टिनप्लेट,दुपट्टा सागर बिस्टुपुर के सौजन्य से प्राप्त कर रहे हैं।