jamshedpur-लौहनगरी का नाम रोशन करेगा बाबा बंदा सिंह बहादुर गतका अखाड़ा, 12 सदस्यीय टीम पहली बार त्रिपुरा रवाना

jamshedpur
SIKH MEDIA JAMSHEDPUR
जमशेदपुर का प्रतिष्ठित बाबा बंदा सिंह बहादुर गतका अखाड़ा त्रिपुरा की धरती पर पहली बार अपने हैरतअंगेज गतका प्रदर्शन से दर्शकों को आश्चर्यचकित करेगा।
ये समाचार आप सेन्ट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी जमशेदपुर,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी गौरीशंकर रोड जुगसलाई, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सोनारी,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी मानगो,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी टुईलाडुंगरी, सरदार सुरेन्द्र पाल सिंह जी “टिटू” स्टेट चेयरमैन बिल्डर्स एशोसिएशन ऑफ इंडिया ( झारखंड राज्य) गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी साक्ची,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी नामदा बस्ती,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सीतारामडेरा,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी टिनप्लेट,दुपट्टा सागर बिस्टुपुर के सौजन्य से प्राप्त कर रहे हैं।
सिखों के दसवें गुरु गुरु गोबिंद सिंह के 359वे प्रकाशपर्व को समर्पित समागम में जमशेदपुर की इस गतका टीम को विशेषरूप से आमंत्रित किया गया है। 12 सदस्यीय टीम त्रिपुरा के लिए हवाईमार्ग से शुक्रवार को रवाना हो गयी है।
गुरुद्वारा सिंह सभा. मानगो के महासचिव और बाबा बंदा सिंह बहादुर गतका अखाड़ा के प्रमुख सरदार जसवंत सिंह जस्सू ने बताया कि त्रिपुरा की राजधानी अगरतल्ला स्थित गांधीघाट गुरुद्वारा साहिब में जहां वे दशम पातशाह श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाश पर्व को समर्पित भव्य गतका प्रदर्शन प्रस्तुत करेंगे, यह न केवल अखाड़े के लिए बल्कि पूरे जमशेदपुर शहर के लिए गर्व की बात है।
जस्सू ने बताया की शनिवार और रविवार को बाबा बंदा सिंह बहादुर गतका अखाड़ा का गतका प्रदर्शन रखा गया है जिसमें 12 सदस्यीय गतका टीम में शामिल जसवंत सिंह जस्सू, हरप्रीत सिंह, गगनदीप सिंह, मनप्रीत सिंह, तरणप्रीत कौर, सिमरप्रीत कौर, मनप्रीत सिंह (बारीडीह), मनिंदर सिंह, लवप्रीत सिंह, मनप्रीत सिंह (न्यू बारीडीह), जगदीप सिंह और गुरविंदर सिंह अपनी गतका कला का प्रदर्शन करेंगे।
उन्होंने आगे कहा कि अखाड़े के सभी खिलाड़ी निरंतर अभ्यास, अनुशासन और गुरमत सिद्धांतों के साथ आगे बढ़ रहे हैं और भविष्य में भी देश-विदेश में जमशेदपुर का नाम रोशन करने का संकल्प रखते हैं। त्रिपुरा में गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाश पर्व पर गतका प्रस्तुत करना पूरी टीम के लिए सौभाग्य और सेवा दोनों है। यह जमशेदपुर के लिए भी मान-सम्मान की बात है।
ज्ञातव्य है कि यह जमशेदपुर का पहला ऐसा गतका ग्रुप है जो अब तक बंगाल, ओडिशा, बिहार, पंजाब और जयपुर सहित देश के विभिन्न राज्यों में लगातार अपने दमदार प्रदर्शन से न केवल सिख परंपरा का प्रचार करता रहा है बल्कि जमशेदपुर का नाम भी गौरवान्वित करता रहा है।