jamshedpur-टेल्को गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान सरदार बलविंदर सिंह ने खुशीपुर को जीत की बधाई दी।

jamshedpur
SIKH MEDIA
जमशेदपुर– टिनप्लेट गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान पद के चुनाव में भारी बहुमत से जीत दर्ज कराने पर टेल्को गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान सरदार बलविंदर सिंह ने सुरजीत सिंह खुशीपुर को लख लख बधाइयाँ दीं।
उन्होंने सुरजीत सिंह खुशीपुर के चढ़दीकला के लिए गुरु महाराज जी के चरणों में खुशीपुर के लिए संगत एवं पंथ की सेवा करने के लिए शक्ति प्रदान करने के लिए अरदास की। इस खुशी के मौके पर उन्होंने कहा कि सुरजीत सिंह खुशीपुर सिख पंथ से लंबे समय से जुड़े हुए हैं और वह काफी अनुभवी शख्स हैं।
बलविंदर सिंह ने अन्य प्रत्याशी सरदार गुरदयाल सिंह मानावाल का भी धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि मानावाल शहर के एक प्रतिष्ठित व्यक्ति हैं। चुनाव में हार जीत लगी रहती है। हम सभी को आपस मे भाईचारा क़ायम रखना चाहिए। मानावाल जी ने चुनावी प्रक्रिया में चुनाव कमेटी एवं सीजीपीसी के चुनाव प्रभारी को पुरा सहयोग किया इसके लिए वह धन्यवाद के पात्र हैं।
खुशीपुर के लिए उन्होंने उम्मीद जताते हुए कहा कि खुशीपुर नई पारी में अपने पिछले रुके हुए विकास के कार्यों में तेजी लाकर उसे जल्द पूरा करेंगे।
ये समाचार आप सेन्ट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी जमशेदपुर,अर्जुन सिंह वालिया किताडीह, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी गौरीशंकर रोड जुगसलाई, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सोनारी,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी मानगो,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी टुईलाडुंगरी, सरदार सुरेन्द्र पाल सिंह जी “टिटू” स्टेट चेयरमैन बिल्डर्स एशोसिएशन ऑफ इंडिया ( झारखंड राज्य) गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी साक्ची,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी नामदा बस्ती,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सीतारामडेरा,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी टिनप्लेट,दुपट्टा सागर बिस्टुपुर के सौजन्य से प्राप्त कर रहे हैं।