Loading ...

jamshedpur-टुईलाडुंगरी गुरुद्वारा में पांच दिवसीय “गुरमत शिक्षा कैंप” 20 मई से आरम्भ,पोस्टर जारी किया गया.

---Advertisement----
---Advertisement----
---Advertisement----
🔇
×
---Advertisement----

jamshedpur

SIKH MEDIA

गुरमत शिक्षा कैंप में भाग लेने के लिए रजिस्ट्रेशन आरंभ कर दिया गया है।

जमशेदपुर– टुईलाडुंगरी गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा स्कूलों में गर्मियों की छुट्टी के मौके पर बच्चों को सिख मर्यादा से जोड़ने हेतु 5 दिवसीय “गुरमत शिक्षा कैंप” का विशेष आयोजन किया जा रहा है। जिसका पोस्टर जारी किया गया है। (नीचे पढ़ें पूरी खबर👇)

गुरुद्वारा कमेटी के प्रधान सरदार सतबीर सिंह ने मीडिया से एक साक्षात्कार में बताया कि उक्त गुरमत शिक्षा कैंप में भाग लेने के लिए रजिस्ट्रेशन आरंभ कर दिया गया है, जो बिल्कुल नि:शुल्क है।पांच दिवसीय कैंप आगामी 20 तारीख को शाम 3:30 बजे गुरु महाराज जी के चरणों में अरदास करके शुरू कर दी जाएगी।

कैंप प्रतिदिन शाम 3:30 बजे से शाम 7 बजे तक 24 मई तक चलेगा, कैंप में कमेटी द्वारा उम्र के हिसाब से तीन ग्रुप बनाया गया है। जिसमें पहले ग्रुप में 10 वर्ष से कम उम्र के बच्चे एवं दूसरे ग्रुप मे 11 से 17 वर्ष एवं तीसरे ग्रुप में 18 वर्ष से ऊपर किसी भी उम्र के लोग भाग ले सकते हैं।

इस कैंप में गुरमुखी पंजाबी भाषा की शिक्षा, शबद विचार, रहत मर्यादा, सिख इतिहास, दस्तार एवं दुमाला सिखलाई, तथा सिख इतिहास से जुड़े जनरल नॉलेज के गेम्स आदि की मुख्य रूप से एक्टिविटी होगी।
इस संबंध में टुईलाडुंगरी गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा संगत की सुविधा हेतु हेल्प लाइन नंबर जारी किया गया है।

ये समाचार आप सेन्ट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी जमशेदपुर,अर्जुन सिंह वालिया किताडीह, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी गौरीशंकर रोड जुगसलाई, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सोनारी,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी मानगो,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी टुईलाडुंगरी, सरदार सुरेन्द्र पाल सिंह जी “टिटू” स्टेट चेयरमैन बिल्डर्स एशोसिएशन ऑफ इंडिया ( झारखंड राज्य) गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी साक्ची,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी नामदा बस्ती,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सीतारामडेरा,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी टिनप्लेट,दुपट्टा सागर बिस्टुपुर के सौजन्य से प्राप्त कर रहे हैं।

ज्यादा जानकारी के लिए इस नंबर पर संपर्क करें।

9835141835,7209288430

6204173139,9835563557

7979027254

 



jamshedpur-टुईलाडुंगरी गुरुद्वारा में पांच दिवसीय “गुरमत शिक्षा कैंप” 20 मई से आरम्भ,पोस्टर जारी किया गया.



jamshedpur-टेल्को गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान सरदार बलविंदर सिंह ने खुशीपुर को जीत की बधाई दी।



jamshedpur-टुईलाडुंगरी गुरुद्वारा में बच्चों ने किया सोदर रहिरास एवं अरदास।



jamshedpur-सेन्ट्रल सिख नौजवान सभा के प्रधान अमरीक सिंह ने खुशीपुर को जीत की बधाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *