Loading ...

jamshedpur-सोनारी गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा 19 सिख तीर्थयात्रियों को तख्त श्री हजूर साहिब नांदेड़ की यात्रा के लिए कमेटी के सौजन्य से भेजा जाएगा।

---Advertisement----
---Advertisement----
---Advertisement----
🔇
×
---Advertisement----

jamshedpur

SIKH MEDIA

1- सोनारी गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा 19 तीर्थयात्रियों हजूर साहिब दर्शन करने भेजा जाएगा।

2- सोनारी गुरुद्वारा साहिब में श्रद्धालु ने एसी(गुप्त दान) भेंट किया।

जमशेदपुर- सोनारी गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा 19 सिख तीर्थयात्रियों को तख्त श्री हजूर साहिब नांदेड़ की यात्रा के लिए कमेटी के सौजन्य से भेजा जाएगा।

इस संबंध मे दूरभाष के माध्यम से मीडिया को जानकारी देते हुए पूर्व प्रधान एवं वरिष्ठ कमेटी सदस्य सरदार गुरदयाल सिंह ने बताया कि सोनारी गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने सिख नौजवान सभा के 19 सदस्यों को आगामी 3 जून को तख्त श्री हजूर साहिब नांदेड़ की धार्मिक यात्रा पर भेजा जाएगा।
इस धार्मिक यात्रा का मुख्य उद्देश्य युवा पीढ़ी को अपने सिख इतिहास से जोड़ने का है। यह जत्था तख्त श्री हजूर साहिब के अलावा आसपास के अन्य गुरुद्वारों के दर्शन भी करेंगे।

इस बीच उन्होंने बताया कि सरदार बलबीर सिंह के नेतृत्व में चल रही कमेटी द्वारा गुरु घर में चल रहे धार्मिक एवं सामाजिक कार्यों को देखकर संगत में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। और इस दौरान संगत का गुरु घर में दर्शन के लिए आने में इजाफा हुआ है।
सरदार गुरदयाल सिंह ने बताया कि गर्मी के मौसम को देखते हुए सोनारी गुरुद्वारा साहिब में किसी श्रद्धालु ने गुप्त दान कर संगत की सुविधा हेतु एसी भेंट की।
इस मौके पर गुरुद्वारा कमेटी के प्रधान सरदार बलबीर सिंह ने उक्त श्रद्धालु का आभार व्यक्त किया।

ये समाचार आप सेन्ट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी जमशेदपुर,अर्जुन सिंह वालिया किताडीह, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी गौरीशंकर रोड जुगसलाई, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सोनारी,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी मानगो,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी टुईलाडुंगरी, सरदार सुरेन्द्र पाल सिंह जी “टिटू” स्टेट चेयरमैन बिल्डर्स एशोसिएशन ऑफ इंडिया ( झारखंड राज्य) गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी साक्ची,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी नामदा बस्ती,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सीतारामडेरा,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी टिनप्लेट,दुपट्टा सागर बिस्टुपुर के सौजन्य से प्राप्त कर रहे हैं।

 



jamshedpur-सोनारी गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा 19 सिख तीर्थयात्रियों को तख्त श्री हजूर साहिब नांदेड़ की यात्रा के लिए कमेटी के सौजन्य से भेजा जाएगा।



jamshedpur-टुईलाडुंगरी गुरुद्वारा में पांच दिवसीय “गुरमत शिक्षा कैंप” 20 मई से आरम्भ,पोस्टर जारी किया गया.



jamshedpur-टेल्को गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान सरदार बलविंदर सिंह ने खुशीपुर को जीत की बधाई दी।



jamshedpur-टुईलाडुंगरी गुरुद्वारा में बच्चों ने किया सोदर रहिरास एवं अरदास।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *