jamshedpur-टुईलाडुंगरी गुरुद्वारा में बच्चों ने किया सोदर रहिरास एवं अरदास।

jamshedpur
SIKH MEDIA
सिख मिशनरी कालेज द्वारा धार्मिक परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को सर्टिफिकेट वितरण किया गया।
जमशेदपुर– टुईलाडुंगरी गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान सरदार सतबीर सिंह ने सिख बच्चों को गुरमत ज्ञान से जोड़ने हेतु सोमवार शाम को बच्चों को सोदर रहिरास साहिब के पावन पाठ करने का मौका दिया। जिसे बच्चों ने बखूबी निभाते हुए शुद्ध पाठ किया और शाम की अरदास की। बच्चों द्वारा सोदर रहिरास साहिब के पावन पाठ एवं अरदास करने का मौका देने के पीछे का उद्देश्य सिख बच्चे एवं बच्चियों को रहत मर्यादा से जोड़ने एवं आगामी 20 से 24 मई तक हो रहे गुरमत ज्ञान समर कैंप की तैयारी से है।
बताते चलें कि टुईलाडुंगरी गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा आगामी 20 से 24 मई तक गुरमत ज्ञान समर कैंप का आयोजन किया जा रहा है। जिसकी तैयारियां जोरशोर से चल रहीं हैं।इसके अलावा गुरुद्वारा साहिब में सिख मिशनरी कालेज के जमशेदपुर सर्कल द्वारा विगत दिनों लिए गये धार्मिक परीक्षा में भाग लेने वाले बच्चों को सर्टिफिकेट वितरण किया गया। इसके पहले सिख मिशनरी कालेज द्वारा गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अधीन चल रहे कलगीधर मध्य विद्यालय के बच्चों को सर्टिफिकेट वितरित किया गया था।
सर्टिफिकेट पाने वाले बच्चों में मुख्य रूप से इश्मित कौर, राजबीर सिंह, हरलीन कौर, गरिमा कौर, जसकरनसिंह, हर्षप्रीत कौर, गुरप्रीत कौर, जसप्रीत कौर, नवनीत कौर, जसप्रीत कौर, अमृत कौर, मंजीत कौर को सिख मिशनरी कालेज द्वारा सर्टिफिकेट वितरित किया गया।
ये समाचार आप सेन्ट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी जमशेदपुर,अर्जुन सिंह वालिया किताडीह, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी गौरीशंकर रोड जुगसलाई, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सोनारी,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी मानगो,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी टुईलाडुंगरी, सरदार सुरेन्द्र पाल सिंह जी “टिटू” स्टेट चेयरमैन बिल्डर्स एशोसिएशन ऑफ इंडिया ( झारखंड राज्य) गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी साक्ची,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी नामदा बस्ती,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सीतारामडेरा,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी टिनप्लेट,दुपट्टा सागर बिस्टुपुर के सौजन्य से प्राप्त कर रहे हैं।