Loading ...

jamshedpur-सोनारी गुरुद्वारा साहिब में होला मोहल्ला पर विशेष समागम।know more about it.

---Advertisement----
---Advertisement----
---Advertisement----
🔇
×
---Advertisement----

jamshedpur

SIKH MEDIA

सोनारी गुरुद्वारा साहिब में होला मोहल्ला पर विशेष समागम 16 मार्च को.

जमशेदपुर: सोनारी गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी होला मोहल्ला के अवसर पर 16 मार्च को विशेष समागम का आयोजन किया जाएगा।
इस संबंध में सोनारी गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान सरदार तारासिंह ने मीडिया को बताया कि गुरुद्वारा साहिब में हर वर्ष मार्च महीने की संग्राद पर गुरुद्वारा साहिब में होला मोहल्ला मनाया जाता है। परन्तु इस वर्ष होली के त्यौहार के मद्देनजर कार्यक्रम 16 मार्च रविवार को गुरुद्वारा साहिब में बड़ी श्रद्धा और उत्साह से मनाया जाएगा।

jamshedpur

प्रधान सरदार तारासिंह ने कार्यक्रम की जानकारी देते हुए कहा कि कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 10:30 बजे से 12 बजे तक श्री सुखमनी साहिब जी का पाठ स्थानीय स्त्री सत्संग सभा की महिलाओं द्वारा किया जाएगा। 12 बजे से दोपहर 1 बजे तक सोनारी गुरुद्वारा साहिब के हेडग्रंथी भाई रामप्रीत सिंह जी गुरबाणी किर्तन एवं सिख समुदाय में होला मोहल्ला के महत्व के बारे मे संगत को अवगत करायेंगे।

https://www.instagram.com/fashion_at_a_glancee?igsh=YmxyNGF1cXJhN3Js

उसके उपरांत विश्व के कल्याण और सिख समाज के चढ़दीकला के लिए गुरु महाराज जी के चरणों में अरदास किया जाएगा।
इस बीच गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के पदाधिकारी संगत से रुबरु होंगे।
कार्यक्रम के अंत में गुरु का अटूट लंगर वरताया जाएगा।

Please Read This Also



jamshedpur/chandigarh-जसवंत सिंह जी के मृत्यु से जमशेदपुर से सिख संगत में शोक का माहौल.



JAMSHEDPUR-पंजाब में गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी पर उम्रकैद और 25 लाख रुपये जुर्माने का नया कानून लागू.



jamshedpur-टिनप्लेट गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान पद के उम्मीदवार सरदार गुरदयाल सिंह मानावाल ने अपनी स्थिति साफ की.



jamshedpur-स्त्री सत्संग सभा की पूर्व प्रधान स्वर्गीय गुरमीत कौर का अंतिम अरदास का कार्यक्रम नामदा बस्ती गुरुद्वारा में 21 अप्रैल को.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *