Loading ...

jamshedpur-सोनारी गुरुद्वारा साहिब में पश्चिमी विधायक सरयू राय किये गए सम्मानित।know more about it.

---Advertisement----
---Advertisement----
---Advertisement----
🔇
×
---Advertisement----

jamshedpur

SIKH MEDIA

सोनारी गुरुद्वारा साहिब में पश्चिमी विधायक सरयू राय किये गए सम्मानित।

जमशेदपुर: शहर के सोनारी स्थित गुरुद्वारा साहिब में 326 वां खालसा सृजना दिवस बड़ी श्रद्धा और उमंग से मनाया गया। (नीचे पढें पूरी खबर)

ये समाचार आप
*सेन्ट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी जमशेदपुर
*गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी साक्ची
*गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सोनारी
*गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी नामदा बस्ती
*गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सरजामदा
*गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी मानगो
*गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सीतारामडेरा
*गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी टिनप्लेट
*दुपट्टा सागर बिस्टुपुर
*मोशन ऐजुकेशन ऐकडमी
*सिख विजडम
के सौजन्य से प्राप्त कर रहे हैं।

इस पावन पर्व के मौके पर गुरुद्वारा साहिब में सुबह से ही श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला शुरू हो गया था।कार्यक्रम की जानकारी देते हुए कमेटी के प्रधान सरदार तारासिंह एवं महासचिव सरदार सुखविंदर सिंह ने संयुक्त रूप से बताया कि प्रोग्राम में रेडियो सिंगर बीबी रणदीप कौर एवं हेडग्रंथी भाई रामप्रीत सिंह ने अपने मनोहर गुरबाणी किर्तन गायन द्वारा संगत को निहाल किया।

jamshedpur

इस विशेष समागम में महासचिव सरदार सुखविंदर सिंह ने दीवान हाल मे उपस्थित संगत से धार्मिक प्रशोनत्तरी के माध्यम से सिख इतिहास के प्रति संगत को जागरूक किया।और सही जवाब देने वाले को प्राइज भी दिया गया।महासचिव सरदार सुखविंदर सिंह के इस प्रयास का संगत ने सराहना की। इस मौके पर जमशेदपुर पश्चिमी क्षेत्र के विधायक सरयू राय भी गुरुद्वारा साहिब पहुंचे जिनका गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा जोरदार स्वागत किया गया।
सोनारी गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान सरदार तारासिंह द्वारा हर साल की तरह इस साल भी आय- व्यय का ब्यौरा संगत के साथ साझा किया गया।और गुरुद्वारा साहिब में चल रहे विकास कार्यों के बारे मे संगत को अवगत कराया। और खालसा सृजना दिवस और बैसाखी पर्व की समूह संगत को बधाई प्रेषित की।
कार्यक्रम के अंत में गुरु का अटूट लंगर वरताया गया।

PLEASE READ THIS ALSO


GLORIOUS ARTICAL-टुईलाडुंगरी गुरुद्वारा साहिब का बदलता हुआ स्वरूप।


jamshedpur-होला मोहल्ला के पावन पर्व पर सीजीपीसी प्रधान सरदार भगवान सिंह का सिख संगत के नाम संदेश।


jamshedpur-5 वर्ष पूर्व स्थापित की गई जे एन टाटा की प्रतिमा पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन


JAMSHEDPUR-साकची गुरुद्वारा कमिटी के प्रधान निशान सिंह की अगुवाई में संस्थापक दिवस पर दी जेएन टाटा को भावभीनी श्रद्धांजलि.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *