Loading ...

jamshedpur-झारखंड में होगा सिख सम्मेलन,निर्दलीय प्रत्याशी खड़ा करेगा सिख समाज,know more about it.

---Advertisement----
---Advertisement----
---Advertisement----
🔇
×
---Advertisement----

jamshedpur

Daily Dose News

अब निर्दलीय प्रत्याशी खड़ा करेगा सिख समाज

जमशेदपुर:झारखंड में सिखों को दरकिनार करते हुए न एनडीए और न इंडिया गठबंधन तरजीह दे रही है इसलिए अब समय आ गया है जब वर्चस्व की लड़ाई लड़नी होगी.झारखंड में इंदर सिंह नामधारी के बाद किसी सिख को विधानसभा चुनाव में नहीं उतारा गया जो चिंता का विषय है.

ये समाचार आप गौरीशंकर रोड गुरुद्वारा स्त्री सत्संग सभा की प्रधान बीबी इंद्रजीत कौर जी टिम्पी,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी साक्ची, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सीतारामडेरा,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सोनारी,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी तार कंपनी, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी मानगो, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी टिन प्लेट, सेन्ट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी जमशेदपुर, जमशेदपुर ट्रक ट्रेलर एशोसिएशन, सिख विजडम, मोशन ऐजूकेशन जमशेदपुर,दुपट्टा सागर बिस्टुपुर, के सहायता से प्राप्त कर रहे हैं।

उक्त बातें आज रिफ्यूजी कॉलोनी गुरूद्वारा प्रबंधक कमेटी के चेयरमैन हरमिंदर सिंह मिंदी ने कहीं हैं.उन्होने एक वीडियो जारी कर सिख समाज से संबंधित विभिन्न राजनीतिक दलों को पार्टियों के पीछे भागने के बजाय अपना प्रतिनिधि उतारने की सलाह दी है.

https://t.me/dailydosenews247jamshedpur

श्री मिंदी ने आज रामगढ़ में कांग्रेस के वरिष्ठ सिख नेता और अल्पसंख्यक आयोग के चेयरमैन रह चुके इंद्रजीत सिंह कालरा से भी बात की है जिसके बाद दोनों ने झारखंड में एक बड़े सिख सम्मेलन पर चर्चा की है.श्री कालरा भी कांग्रेस पार्टी में इस बात को प्रमुखता से उठाते रहे हैं कि सिखों को सिर्फ अल्पसंख्यक आयोग तक सीमित न रखकर लोकसभा और विधानसभा में उम्मीदवार बनाया जाए.
कल सीजीपीसी के चेयरमैन भगवान सिंह ने भी अपना एक बयान जारी करते हुए सिखों को विभिन्न पार्टियों द्वारा किसी विधानसभा से प्रत्याशी न बनाने की चर्चा पर मुखर होकर जवाब दिया है.श्री सिंह ने कहा कि इस विधानसभा चुनाव में किसी सिख का किसी पार्टी ने नाम तक आगे नहीं बढ़ाया टिकट देना तो दूर की बात है.उन्होने भी कहा है कि सिखों को अब निर्दलीय प्रत्याशी खड़ा करने की जरूरत है.

सम्बंधित खबरें



jamshedpur-सड़क हादसे में मृत परिवार के आश्रित को राज्य सरकार द्वारा चार लाख देने का स्वागत-सरदार शैलेंद्र सिंह



jamshedpur-बेअदबी मामले पर बना कानून: जाने मास्टरमाइंड तक कैसे पहुंचेगी पंजाब पुलिस।



CGPC NEWS-ਟੈਲਕੋ ਗੁਰਦੁਆਰੇ ਦੇ ਦੁਬਾਰਾ ਚੁਣੇ ਗਏ ਮੁਖੀ ਬਲਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਨੂੰ ਸੀਜੀਪੀਸੀ ਵੱਲੋਂ ਸਨਮਾਨਿਤ ਕੀਤਾ ਗਿਆ।



jamshedpur-पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त एवं नवनियुक्त सिटी एसपी ललित मीणा से सिख मीडिया की औपचारिक मुलाकात।

jamshedpur
jamshedpur
jamshedpur
jamshedpur
jamshedpur

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *