jamshedpur-एस. एस. ट्रेडर्स पहुंचे निशान सिंह मांगा समर्थन।

SIKH MEDIA JAMSHEDPUR
जमशेदपुर: साक्ची गुरुद्वारा कमेटी के कार्यवाहक प्रधान निशान सिंह अपने चुनाव क्षेत्र में लगातार वोटरों से संपर्क कर रहे हैं। और उन्हें संगत का भरपूर समर्थन भी मिल रहा है। बुधवार को सरदार निशान सिंह अपने समर्थकों के साथ संगत के बीच पहुंचे। और उन्हें अपने बीते 3 वर्षों की उपलब्धता और गुरुद्वारा साहिब के विकास कार्यों की जानकारी दी। और संगत को बताया कि गुरुद्वारा साहिब में अभी बहुत से काम अधूरे रह गए हैं। जिसे पुरा करने के लिए योजनाएं बनाई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि मैंने पिछले चुनाव में संगत से जो वायदे किए थे। उन्हें पुरा किया है।और संगत द्वारा दिये गये पैसों का सही उपयोग किया है। (नीचे पढें पूरी खबर)

गुरु घर में किये गए कार्यों की प्रशंसा।
इस बीच चुनाव प्रचार के दौरान निशान सिंह स्लैग रोड स्थित एस एस ट्रेडर्स पहुंचे। जहाँ उनका स्वागत सरदार गोबिंद सिंह एवं सरदार सुखबीर सिंह ने सरोपा भेंट करते हुए किया। इस अवसर पर सैकड़ों लोग उपस्थित थे।
और निशान सिंह के समर्थन में जयकारे लगाए। और निशान सिंह द्वारा गुरु घर में किये गए कार्यों की प्रशंसा की।
समय आने पर खोलेंगे पत्ते- रविन्दर सिंह रिंकू
जमशेदपुर: इधर बीर खालसा दल के प्रधान सरदार रविंदर सिंह रिंकू ने दूरभाष पर साक्ची गुरुद्वारा कमेटी के चुनाव पर चर्चा के दौरान कहा कि निशान सिंह ने गुरुद्वारा साहिब में जो भी काम किया है उसमें पूरी पारदर्शिता है। विपक्ष द्वारा लगाए गए सभी आरोप निराधार है। हालांकि उन्होंने ये भी कहा कि मंटू के कार्यकाल में भी काम तो हुआ है। लेकिन निशान सिंह ने अपने मात्र 3 साल की छोटी अवधी में जो काम कर दिया है। उसकी तुलना नहीं की जा सकती। और इसमें सबसे बड़ी बात निशान सिंह के गुरु घर के प्रति समर्पित भाव और काम करने की इच्छा शक्ति मुख्य है।
विपक्ष के लोगों से अनुरोध
उन्होंने विपक्ष के लोगों से अनुरोध किया कि गुरुद्वारा साहिब के चुनाव को राजनीति का अखाड़ा न बनाया जाए। और एक दूसरे पर बिना किसी सबूत के आरोप न लगाया जाए। इससे अपने समाज की बदनामी होगी। उन्होंने निशान सिंह के लिए कहा कि जहां तक उन्हें जानकारी है। निशान सिंह गुरु घर के पैसों का गलत इस्तेमाल नहीं करेंगे। वो एक ईमानदार छवि वाले व्यक्ति हैं। और उन पर वाहेगुरु जी की अपार कृपा है। जैसा कि संगत से मिली जानकारी के अनुसार सरदार निशान सिंह अपनी कृत्य कमाई से गुरु घर में एक अच्छी राशि सेवा में प्रदान करते हैं। ऐसे में विपक्ष द्वारा उनके लिए घोटाले का आरोप लगाना निंदनीय है।
संवाददाता द्वारा जब उनसे पूछा गया कि वो किसको समर्थन देगें। तो उन्होंने कहा कि समय आने पर वो खुलकर सामने आयेगें।
ये समाचार आप
सेन्ट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी जमशेदपुर,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी साक्ची,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सोनारी,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी नामदा बस्ती,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सरजामदा,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी मानगो,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सीतारामडेरा,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी टिनप्लेट,दुपट्टा सागर बिस्टुपुर,मोशन ऐजुकेशन ऐकडमी,सिख विजडम
के सौजन्य से प्राप्त कर रहे हैं।
PLEASE READ THIS ALSO
Related news
’ए’ जोन की संगत ने निशान सिंह को दिया विजय का आशीर्वाद, कहा- निशान सिंह की सेवादारी पक्की
जमशेदपुर। निशान सिंह ने जैसे ही साकची गुरुद्वारा साहिब के मुख्य सेवादार पद के लिए उम्मीदवारी की घोषणा की है उन्हें हर ओर से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिलने लगी है इसी क्रम में साकची के गुरु नानक नगर ‘ए’ जोन की संगत ने विजय का आशीर्वाद देते हुए उनकी अगली सेवादारी पक्की होने की बात कही है।
मंगलवार को कालीमाटी रोड के नजदीक गुरु नानक नगर के ‘ए’ जोन की संगत द्वारा लगायी गई चुनावी चौपाल में निशान सिंह को सम्मानित भी किया गया। अमरपाल सिंह और पप्पू सिंह ने शॉल ओढ़ाकर उनका अभिनंदन किया। निशान सिंह ने कहा ने एक बार फिर दोहराया कि सत्य और असत्य की लड़ाई में संगत से कुछ छुपा नहीं है, उन्हें संगत के आपार सहयोग की आवश्यकता है। परमजीत सिंह काले ने कहा कि, विरोधी सत्य का मुकाबला नहीं कर पा रहें हैं तो बदनामी करने की नाकाम कोशिश कर रहे हैं, परंतु संगत है जो सब जानती है। बीबी मनजीत कौर और बीबी कमलजीत कौर ने कहा- पूरी साकची की संगत को आशा ही नहीं पूर्ण विश्वास है कि संगत सेवा की कसौटी पर निशान सिंह को ही मुख्य सेवादार बनायेगी। सुरजीत सिंह छीटे ने निशान सिंह के कार्यकाल का लेखा जोखा और गुरुद्वारा साहिब में हुए विकास कार्यों को फेहरिस्त संगत से साझा की। अंत में धन्यवाद ज्ञापन हरविंदर सिंह ने किया।
चौपाल में मुख्यरूप से अजायब सिंह, लक्की सिंह, पप्पू सिंह, सन्नी सिंह, परमजीत सिंह क़ाले, शमशेर सिंह सोनी, सतबीर सिंह गोलदू, सतपाल सिंह राजू, दलजीत सिंह, जसपाल सिंह जस्से, त्रिलोचन सिंह टोची, इंद्रजीत सिंह निक्कू, तरसेम सिंह, मनमीत सिंह, अमरपाल सिंह, हरपाल सिंह, मोनी सिंह, जगतार सिंह, परमजीत सिंह चन्नी, हरदीप सिंह, तेजिंदर सिंह, प्रितपाल सिंह, सिमरनजीत सिंह के अलावा कई बीबियाँ भी इस चौपल में शामिल हुई।