jamshedpur-दो प्रत्याशियों ने किया नामांकन पत्र दाखिल, तय समय पर होगा चुनाव: रोमी

jamshedpur

SIKH MEDIA JAMSHEDPUR

तय समय पर होगा चुनाव: रोमी

साकची गुरुद्वारा में प्रधान पद के चुनाव को लेकर दो प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल कर अपनी उम्मीदवारी पक्की कर ली है।

ये समाचार आप
सेन्ट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी जमशेदपुर,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी साक्ची,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सोनारी,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी नामदा बस्ती,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सरजामदा,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी मानगो,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सीतारामडेरा,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी टिनप्लेट,दुपट्टा सागर बिस्टुपुर,मोशन ऐजुकेशन ऐकडमी,सिख विजडम
के सौजन्य से प्राप्त कर रहे हैं।

jamshedpur

गुरुवार को आधिकारिक जानकारी देते हुए चुनाव संयोजक सतिंदर सिंह रोमी और सह-संयोजक श्याम सिंह ने बताया कि कार्यकारी प्रधान निशान सिंह और सीजीपीसी के सलाहकार सुखविंदर सिंह राजू ने अपना नामांकन पर्चा उन्हें सौंपा है।
विस्तृत जानकारी देते हुए सतिंदर सिंह रोमी और श्याम सिंह ने बताया कि तीन प्रत्याशियों निशान सिंह, हरविंदर सिंह मंटू और सुखविंदर सिंह राजू ने नामांकन पत्र लिया था जबकि अभी तक केवल दो प्रत्याशियों निशान सिंह और सुखविंदर सिंह राजू ने ही अपनी दावेदारी पेश की है। हरविंदर सिंह मंटू ने नामांकन पत्र दाखिल क्यों नहीं किया इसकी जानकारी उनको नहीं है।
सतिंदर सिंह रोमी और श्याम सिंह का कहना है कि चुनाव संविधानिक तरीके से तय समय और तय तारीख पर ही होगा जिसकी आधिकारिक तौर पर लिखित जानकारी उन्होंने संबंधित थाना और अनुमंडल पदाधिकारी को दे दी है।

PLEASE READ THIS ALSO


jamshedpur-टुईलाडुंगरी गुरुद्वारा साहिब में दो दिवसीय गुरमत ज्ञान समर कैंप का समापन।


jamshedpur-भारी विरोध के बीच साकची गुरुद्वारा प्रधान पद के उम्मीदवारों की स्कूटीनी रोकनी पड़ी.


jamshedpur-अकाली दल का हुआ अपमान, विरोधियों द्वारा हंगामे के बाद स्क्रूटिनी रोकी गई: रोमी


jamshedpur-दलजीत सिंह झारखंड महिला फुटबॉल फेडरेशन के वाइस चेयरमैन बनाए गए.

PREVIOUS NEWS!

निशान सिंह द्वारा दिए गए हिसाब से संगत है संतुष्ट- जगविंदर सिंह

जमशेदपुर: साक्ची गुरुद्वारा कमेटी के प्रधान पद के चुनाव में विरोधी दल में उस वक्त खलबली मच गयी। जब निशान सिंह ने पारदर्शी तरीके से अपने कार्यकाल के मात्र तीन साल के हिसाब में लगभग 6 करोड़ की आय दिखाई। जबकि हरविंदर सिंह मंटू ने अपने 6 साल के कार्यकाल में मात्र 45 लाख ही आय दिखाई। पैसों के इतने बड़े अंतर की जानकरी मिलने पर संगत भड़क गयी है। और अब संगत हरविंदर सिंह मंटू से सवाल पूछ रही है। संगत का कहना है कि गुरुद्वारा भी वही है और संगत भी वही है। लेकिन निशान सिंह के मात्र तीन साल के अवधी में लगभग 6 करोड़ और हरविंदर सिंह मंटू के 6 साल में मात्र 45 लाख की आय संदेह पैदा करती है।
संगत द्वारा उठाए गए सवालों का जवाब लेने के उद्देश्य से सिख मीडिया के संवाददाता ने सरदार निशान सिंह के प्रतिनिधि सरदार जगविंदर सिंह से मुलाकात की।
इस संबंध में सरदार निशान सिंह के प्रतिनिधि जगविंदर सिंह ने संवाददाता को बताया कि उनकी कमेटी द्वारा हर साल बैसाखी पर्व पर हिसाब संगत के समक्ष प्रस्तुत किया जाता है। और उसी प्रकार इस वर्ष भी बैसाखी पर्व पर संगत को पहले हिसाब पढ़कर सुनाया गया। उसके उपरांत हिसाब सार्वजनिक रूप से नोटिस बोर्ड पर लगा दिया गया।
फिर भी यदि विपक्ष को हिसाब समझ नहीं आ रहा है तो वह हमारे पास आकर हिसाब समझ सकते हैं। यदि फिर भी उन्हें हिसाब नहीं समझ आता है तो इस मामले में हम उनकी कोई मदद नहीं कर सकते।
उन्होंने आगे कहा कि संगत की सुविधा के लिए उन्होंने गुरुद्वारा साहिब में पिछले 9 सालों के हिसाब की प्रदर्शनी लगी है। जिसमें हरविंदर सिंह मंटू के 6 साल और निशान सिंह के कार्यकाल के 3 साल के हिसाब को अंकित किया गया है।
इसपर संवाददाता ने जब पूछा कि उन्होंने 9 साल का हिसाब क्यों प्रदर्शित किया तो उन्होंने मुस्कुरा कर जवाब दिया कि संगत को भी पता चलना चाहिए कि मंटू ने 6 साल के लम्बे कार्यकाल के दौरान क्या काम किया और निशान सिंह ने मात्र 3 साल में किस प्रकार गुरु घर की सेवा की।
संवाददाता को उन्होंने बताया कि सरदार निशान सिंह जी के कमेटी पर हिसाब के मामले में जमशेदपुर की कोई एक भी संगत सवाल नहीं उठा रही है। सवाल उठाने वाले चंद लोगों को पढ़ाई लिखाई करने की आवश्यकता है। उन्हें सिर्फ संगत को गुमराह करने के लिए कोई एक मुद्दा चाहिए। लेकिन अब संगत को सच्चाई पता चल चुकी है। हिसाब से संगत संतुष्ट है। और संगत द्वारा सरदार निशान सिंह को उनके आचरण, संस्कार,तथा व्यवहार को देखते हुए दुबारा प्रधान बनाने के लिए जोरदार समर्थन मिल रहा है।
अंत में फिर उन्होंने विपक्ष को सख्त लहजे में कहा कि हिसाब के संदर्भ में उनको हमनें जवाब दे दिया है। फिर भी अगर उन्हें समझ नहीं आता है तो वाहेगुरु उन्हें समत्त बक्शे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *