Loading ...

jamshedpur-Ravinder Singh Rinku will become the king maker

---Advertisement----
---Advertisement----
---Advertisement----
🔇
×
---Advertisement----

रविंदर सिंह रिंकू बनेंगे किंग मेकर।

SIKH MEDIA

जमशेदपुर:शहर के साक्ची गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान पद को लेकर शहर में चर्चा अपने चरम पर है। ऐसे में विपक्ष द्वारा गुरुद्वारा साहिब में हिंसा करने से नाराज साक्ची की संगत में विपक्ष के खिलाफ काफी रोष देखा जा रहा है। यहाँ तक कि साक्ची के रहने वाले एक वोटर ने गुरु घर मे आकर मारपीट और हिंसा करने पर एक वीडियो जारी किया और मंटू और जोगी को लताड़ लगायी।

ये समाचार आप
सेन्ट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी जमशेदपुर,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी साक्ची,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सोनारी,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी नामदा बस्ती,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सरजामदा,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी मानगो,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सीतारामडेरा,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी टिनप्लेट,दुपट्टा सागर बिस्टुपुर,मोशन ऐजुकेशन ऐकडमी,सिख विजडम
के सौजन्य से प्राप्त कर रहे हैं।

jamshedpur

बीर खालसा दल के प्रधान एवं भाजपा के सिख युवा नेता रविंदर सिंह रिंकू बनेंगे किंग मेकर।

इस संबंध में रविंदर सिंह रिंकू ने फिलहाल किसी उम्मीदवार का नाम नहीं लेते हुए इशारों इशारों में साक्ची की संगत से अपील करते हुए कहा कि संगत उस उम्मीदवार को चुनें। जिन्होंने अपने मात्र तीन साल के कार्यकाल में गुरुद्वारा साहिब में विकास के अनेक कार्य किए हैं।

रिंकू ने कहा कि संगत किसी दबाव में न आकर अपने विवेक और समझदारी से वोट करे। उन्होंने कहा कि संगत किसी बहकावे मे न आये। रिंकू ने कहा कि वह किसी पक्ष- विपक्ष की बात से ऊपर उठकर यदि अपनी राय रखते हैं तो वह सरदार निशान सिंह जी के पिछले मात्र तीन साल के छोटे से कार्यकाल के दौरान गुरुद्वारा साहिब में जो काम किये गए हैं अत्यंत सराहनीय हैं। सरदार निशान सिंह द्वारा किए गए अच्छे कार्य से आज साक्ची गुरुद्वारा जमशेदपुर ही नहीं बल्कि आसपास के राज्यों में भी मशहूर हो गया है।

jamshedpur

मारपीट की घटना को अंजाम देना निंदनीय

इस बीच एक अन्य वोटर ने कहा कि पिछले दिनों गुरुद्वारा साहिब में मारपीट की घटना होने से विपक्षी दल बैकफुट पर नजर आ रहा है। सरदार निशान सिंह पर संगत को पुरा भरोसा है। वह चुनाव संविधान के अनुसारअपने वायदे के अनुकूल ही करायेंगे। विपक्ष द्वारा चुनाव संबंधित प्रक्रियाओं पर सवाल उठाकर गुरुद्वारा साहिब में आकर मारपीट की घटना को अंजाम देना निंदनीय है।

कड़ा संदेश

पिछले दिनों गुरुद्वारा साहिब में हिंसक झड़प के दौरान मारपीट एवं सिखों की पगड़ी की बेअदबी से क्षुब्ध स्थानीय संगत ने विपक्षी दल को कड़ा संदेश दिया। और कहा कि गुरु घर में प्रधान पद के चुनाव में हिंसा का कोई स्थान नहीं है। अब संगत काफी समझदार है। संगत प्रधान उसी को चुनेगी। जो गुरु मर्यादा में रहकर काम करेगा।

संगत दारू और मुर्गा पर फिसलने वाला नहीं

कुछ बुद्धिजीवी और अनुभवी तथा जागरूक सिख संगत ने तंज कसते हुए बिना किसी का नाम लिए कहा कि आज के समय में अब संगत दारू और मुर्गा पर फिसलने वाला नहीं है। संगत को एक ईमानदार एवं समर्पित भाव से काम करने वाला प्रधान चाहिए।

Please Read This Also



jamshedpur-सोनारी गुरुद्वारा में खालसा सृजन दिवस एवं बैसाखी पर्व में सौन्दर्यीकरण का कार्य चल रहा है।



TWIST-टिनप्लेट गुरुद्वारा चुनाव कमेटी में सिकंदर सिंह की इंट्री, अब चुनाव कमेटी छह सदस्यों की होगी।



jamshedpur-टिनप्लेट गुरुद्वारा कमेटी के चुनाव को लेकर शुक्रवार को नामांकन वापसी की प्रक्रिया पूरी.



PURI-टाटा के युवक की हरकत ने शहर के सिख समाज को किया शर्मसार।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *