jamshedpur-सीजीपीसी महासचिव सरदार गुरचरण सिंह बिल्ला का जन्मदिन मनाया गया।

SIKH MEDIA
जमशेदपुर। टिनप्लेट गुरुद्वारा साहिब के पूर्व प्रधान एवं सीजीपीसी के जनरल सेक्रेटरी सरदार गुरचरण सिंह बिल्ला जी का जन्मदिन आज टिनप्लेट क्षेत्र में बड़े उत्साह, उल्लास एवं आत्मीयता के साथ मनाया गया। इस अवसर पर सिख समाज के विभिन्न गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटियों के पदाधिकारियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं गणमान्य लोगों ने उपस्थित होकर उन्हें जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।
समारोह के दौरान सरदार गुरचरण सिंह बिल्ला जी को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। उपस्थित लोगों ने उनके दीर्घायु, स्वस्थ एवं सुखमय जीवन के साथ-साथ समाज एवं संगत की सेवा में निरंतर सक्रिय रहने की मंगलकामना की।
इस मौके पर सरदार गुरचरण सिंह बिल्ला ने सभी उपस्थित गुरुद्वारा कमेटियों के प्रधान एवं उपस्थित लोगों को तहेदिल से धन्यवाद किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि उनकी जहां भी आवश्यकता पड़ेगी वह उनके साथ खड़े हैं, अपने संबोधन में उन्होंने विशेष रूप से कहा कि हम सभी को गुरु के बताये मार्ग पर चलते हुए समाज की सेवा करनी चाहिए।
सरदार गुरचरण सिंह बिल्ला जी लंबे समय से सिख समाज की एकजुटता, धार्मिक संस्थाओं के सुदृढ़ीकरण तथा सामाजिक एवं जनसेवा के कार्यों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते रहे हैं। उनके जन्मदिन के अवसर पर उपस्थित लोगों ने उनके सामाजिक योगदान एवं सेवा भावना की सराहना करते हुए कहा कि उनका अनुभव और मार्गदर्शन समाज के लिए सदैव प्रेरणादायी रहा है।
इस अवसर पर टिनप्लेट गुरुद्वारा साहिब के प्रधान सरदार सुरजीत सिंह खुसीपुर, नामदा बस्ती गुरुद्वारा के प्रधान सरदार दलजीत सिंह, बिरसानगर गुरुद्वारा के प्रधान सरदार रोशन सिंह एवं टुइलाडुंगरी गुरुद्वारा के प्रधान सरदार सतबीर सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में सरदार करमजीत सिंह कामे, कुलवंत सिंह, चंचल भाटिया, जसवंत सिंह, हैप्पी सिंह, अमृत सिंह, मान सिंह खांडे, अजब सिंह, हरभजन सिंह भाजी, रणजीत सिंह, सरभजीत सिंह काले, रोशन सिंह, सतनाम सिंह सहित बड़ी संख्या में समाज के गणमान्य लोग एवं संगत उपस्थित रही।
समारोह का वातावरण भाईचारे, आपसी सौहार्द एवं उत्साह से सराबोर रहा। उपस्थित सभी लोगों ने एक स्वर में सरदार गुरचरण सिंह बिल्ला जी को जन्मदिन की लख-लख बधाइयाँ देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य एवं निरंतर चढ़दी कला की कामना की।
वाहेगुरु जी की कृपा सदैव सरदार गुरचरण सिंह बिल्ला जी एवं उनके पूरे परिवार पर बनी रहे और वे इसी प्रकार समाज एवं संगत की सेवा करते रहें।

ये समाचार आप सेन्ट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी जमशेदपुर, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी गौरीशंकर रोड जुगसलाई, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सोनारी,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी मानगो, एवं सरदार सुरेन्द्र पाल सिंह जी “टिटू” स्टेट चेयरमैन बिल्डर्स एशोसिएशन ऑफ इंडिया ( झारखंड राज्य), गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी साक्ची,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी नामदा बस्ती,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सीतारामडेरा,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी टिनप्लेट,दुपट्टा सागर बिस्टुपुर के सौजन्य से प्राप्त कर रहे हैं।
Top Stories