Loading ...

jamshedpur-टिनप्लेट गुरुद्वारा साहिब में 24 नवंबर को धूमधाम से मनेगा श्री गुरु नानक देव जी का प्रकाशोत्सव

---Advertisement----
---Advertisement----
---Advertisement----
🔇
×
---Advertisement----

jamshedpur

SIKH MEDIA

जमशेदपुर। टिनप्लेट गुरुद्वारा साहिब में श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाशोत्सव को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। आगामी 24 नवंबर को प्रकाशोत्सव श्रद्धा एवं उत्साह के साथ धूमधाम से मनाया जाएगा। इसकी जानकारी टिनप्लेट गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान सरदार सुरजीत सिंह खुशीपुर ने मीडिया को दी।

उन्होंने बताया कि प्रकाशोत्सव के अवसर पर सुबह श्री अखंड पाठ साहिब की समाप्ति के उपरांत गुरबाणी कीर्तन दीवान सजाया जाएगा। इसमें हजूरी रागी जत्था भाई निर्मल सिंह के अलावा स्थानीय स्त्री सत्संग सभा एवं शहर के अन्य कीर्तन जत्थे गुरबाणी कीर्तन के माध्यम से संगत को निहाल करेंगे। प्रकाशोत्सव को लेकर गुरुद्वारा साहिब को रंग-बिरंगी रोशनी से आकर्षक ढंग से सजाया गया है। कार्यक्रम के समापन पर गुरु का अटूट लंगर वितरित किया जाएगा।

प्रधान सरदार सुरजीत सिंह खुशीपुर ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण गुरुद्वारा साहिब के लंगर स्थल का मैदान गीला हो गया है। इसे देखते हुए इस बार लंगर की व्यवस्था स्कूल परिसर में की जाएगी, ताकि संगत को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

वहीं, प्रकाशोत्सव के उपलक्ष्य में निकलने वाले नगर कीर्तन में शामिल होने के लिए टिनप्लेट मध्य विद्यालय के बच्चे भी उत्साहपूर्वक तैयारियों में जुटे हुए हैं।

अंत में प्रधान सरदार सुरजीत सिंह खुशीपुर ने सीजीपीसी के पदाधिकारियों सहित समस्त सिख संगत एवं शहरवासियों को श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाशोत्सव की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

ये समाचार आप सेन्ट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी जमशेदपुर, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी गौरीशंकर रोड जुगसलाई, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सोनारी,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी मानगो, एवं सरदार सुरेन्द्र पाल सिंह जी “टिटू” स्टेट चेयरमैन बिल्डर्स एशोसिएशन ऑफ इंडिया ( झारखंड राज्य), गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी साक्ची,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी नामदा बस्ती,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सीतारामडेरा,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी टिनप्लेट,दुपट्टा सागर बिस्टुपुर के सौजन्य से प्राप्त कर रहे हैं।


Top Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *