Loading ...

jamshedpur-गुरु नानक देव जी के प्रकाशोत्सव पर हर घर में हो दीपमाला और पौधारोपण: जमशेदपुरी

---Advertisement----
---Advertisement----
---Advertisement----
🔇
×
---Advertisement----

jamshedpur

ਜਗਤ ਗੁਰੂ ਸ੍ਰੀ ਗੁਰੂ ਨਾਨਕ ਦੇਵ ਜੀ ਦੇ ਪ੍ਕਾਸ ਪੂਰਬ ਦੀਆਂ ਆਪ ਸਾਰੀਆਂ ਸੰਗਤਾਂ ਨੂੰ ਲਖ ਲਖ ਵਧਾਇਆ- ਸਿੱਖ ਮੀਡਿਆ

प्रचारक की अपील, “गुरु साहिब के सम्मान में पौधा लगाएं, घरों में सजाएं निशान साहिब”

आगामी 24 नवंबर को प्रथम पातशाही श्री गुरु नानक देव जी के 557वें प्रकाशोत्सव को लेकर जमशेदपुर के युवा सिख धर्म प्रचारक एवं विचारक हरविंदर सिंह जमशेदपुरी ने समस्त संगत से एक विशेष अपील करते हुए कहा है कि की इस पावन अवसर पर प्रत्येक सिख परिवार अपने घरों में दीपमाला कर गुरु साहिब के प्रकाश पर्व की खुशियां मनाने के साथ-साथ उनके सम्मान में कम से कम एक पौधा (बूटा) अवश्य रोपे।

प्रचारक हरविंदर सिंह जमशेदपुरी ने गुरु नानक देव जी की पावन बाणी “पवणु गुरु, पाणी पिता, माता धरत महत” हमें प्रकृति के प्रति सम्मान, कृतज्ञता और जिम्मेदारी का बोध कराता है। इस पावन वाणी का भावार्थ है कि हवा हमारे लिए गुरु के समान है, पानी पिता के समान है और मन रूपी धरती हमारी महान माता है।

जमशेदपुरी ने वाणी की व्याख्या करते हुए कहा कि जिस प्रकार हम अपने गुरु का सम्मान करते हैं, पिता का आदर करते हैं और माता की सेवा करते हैं, उसी प्रकार हमें हवा, पानी और धरती की भी रक्षा करनी चाहिए।

ऐसे में उनके प्रकाशोत्सव पर पौधारोपण करना उनकी शिक्षाओं को व्यवहार में उतारने का एक सार्थक प्रयास होगा। संगत को पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी जिम्मेदारी समझनी चाहिए और धरती को हरा-भरा बनाने में योगदान देना चाहिए। उन्होंने संगत से यह भी अपील की कि प्रकाशोत्सव के अवसर पर अपने-अपने घरों में निशान साहिब स्थापित करें, ताकि पूरी दुनिया को यह संदेश मिले कि कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर ऐसे महान गुरु का प्रकाश हुआ था, जिन्होंने अपनी बाणी, विचारों और शिक्षाओं से समाज में सकारात्मक बदलाव की नई दिशा दिखाई।

जमशेदपुरी ने कहा कि केवल नगर कीर्तन में शामिल होकर गुरु साहिब के दर्शन कर लेना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धा नहीं है, बल्कि उनके संदेशों, विचारों और सिद्धांतों को अपने रोजमर्रा के जीवन में अपनाना ही वास्तविक गुरु भक्ति है। गुरु नानक देव जी ने मानवता, समानता, प्रेम, भाईचारे और सेवा का जो मार्ग दिखाया, उसे अपने जीवन का हिस्सा बनाना ही उनके प्रकाशोत्सव की सच्ची सार्थकता है।

अंत में उन्होंने एक बार फिर संगत से आग्रह किया कि गुरु नानक देव जी के सम्मान में प्रत्येक परिवार कम से कम एक पौधा अवश्य लगाए और इस धरती को हरा-भरा बनाने का संकल्प ले। इससे आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण मिलेगा और वे भी गुरु साहिब की महान शिक्षाओं एवं सिद्धांतों को अपने जीवन में आत्मसात कर सकेंगी।

ये समाचार आप सेन्ट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी जमशेदपुर, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी गौरीशंकर रोड जुगसलाई, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सोनारी,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी मानगो, एवं सरदार सुरेन्द्र पाल सिंह जी “टिटू” स्टेट चेयरमैन बिल्डर्स एशोसिएशन ऑफ इंडिया ( झारखंड राज्य), गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी साक्ची,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी नामदा बस्ती,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सीतारामडेरा,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी टिनप्लेट,दुपट्टा सागर बिस्टुपुर के सौजन्य से प्राप्त कर रहे हैं।


Top Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *