Loading ...

jamshedpur-निशान सिंह ने कमिटी सदस्यों को दिखायी सिखों का शौर्य दिखाती पंजाबी फ़िल्म “अकाल”know more about it.

---Advertisement----
---Advertisement----
---Advertisement----
🔇
×
---Advertisement----

jamshedpur

SIKH MEDIA

गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी, साकची के प्रधान सरदार निशान सिंह ने साकची कमिटी के सदस्यों, स्त्री सत्संग सभा और सुखमणि साहिब कीर्तनी जत्था को सिखों के शौर्य बखान करती पंजाबी फ़िल्म “अकाल: द अनकॉन्कर्ड” दिखायी और उससे प्रेरणा लेने की अपील की। (नीचे पढें पूरी खबर)

सोमवार को खालसा सृजन दिहाड़े-बैसाखी के पावन अवसर पर रात्रि शो में गोलमुरी अवस्थित मिराज सिनेमा में सिंगल स्क्रीन में लगी गिप्पी ग्रेवाल अभिनीत पंजाबी फ़िल्म “अकाल” देखने पहुँची साकची कमिटी सदस्यों, स्त्री सत्संग सभा और सुखमणि साहिब कीर्तनी जत्था की बीबियों ने फ़िल्म को खूब सराहा। इस मौके पर मिराज सिनेमा के संचालक हरीश सिंह ने सरदार निशान सिंह के अलावा पूरी गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी का स्वागत किया और निशान सिंह ने विशेष व्यवस्था करने के लिए मिराज सिनेमा प्रबंधन का धन्यवाद ज्ञापन किया।

jamshedpur

निशान सिंह ने कहा करण जौहर द्वारा निर्मित गिप्पी ग्रेवाल की फिल्म “अकाल” सही मायनों में सिखों की बहादुरी के इतिहास को दर्शाती है। ऐसी फिल्में बनती रहनी चाहिए।

महासचिव परमजीत सिंह काले ने कहा सभी कलाकारों ने अपनी भूमिकाएँ खूबसूरती से निभाई हैं, खास तौर पर अकाल सिंह के बेटे के रूप में गिप्पी ग्रेवाल ने। इंद्रजीत सिंह निक्कू और सतनाम सिंह घुमन्न ने कहा यह फिल्म सिर्फ़ सिखों के लिए ही नहीं, बल्कि हर भारतीय के लिए है। हर किसी के लिए यह जानना ज़रूरी है कि सिखों ने मुगलों के अत्याचार का अपने तरीके से जवाब कैसे दिया – बिना नैतिकता की सीमा लांघे। उन्होंने कभी किसी निहत्थे व्यक्ति पर हमला नहीं किया या भागते हुए दुश्मन की पीठ पर वार नहीं किया।



Sports-जुगसलाई सिंग्स XI और खालसा वारियर्स XI भी पहुंचे सेमीफाइनल में



Jamshedpur-K-79 में ‘कुकिंग विदाउट फायर’ प्रतियोगिता आयोजित की गई।



Jamshedpur-केपीएल का शानदार आगाज, किंग्स XI पंजाब और टिनप्लेट सुपर किंग्स सेमीफाइनल में



Patna Sahib-मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने तख्त श्री हरमंदिर जी पटना साहिब पहुंचकर गुरु के दरबार में मत्था टेका.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *