Loading ...

jamshedpur-सरदार निशान सिंह ने कहा, यह केवल उनकी नहीं बल्कि पूरी संगत की जीत है।

---Advertisement----
---Advertisement----
---Advertisement----
🔇
×
---Advertisement----

jamshedpur

sikh media jamshedpur

अपनी टीम पर गर्व है-nishan singh

साकची गुरुद्वारा साहिब चुनाव मामला: निशान सिंह की संवैधानिक जीत, झारखंड उच्च न्यायालय ने विवादित आदेश पर लगाई रोक

निशान सिंह ने इसे संगत के सब्र की जीत बताया, कमिटी में ख़ुशी का माहौल वाहेगुरु के चरणों में की शुक्राना अरदास

साकची गुरुद्वारा साहिब चुनाव से जुड़े बहुचर्चित विवाद पर आखिरकार झारखंड उच्च न्यायालय का अहम आदेश सामने आ गया है। न्यायमूर्ति गौतम कुमार चौधरी की अदालत ने विवादित आदेश पर अंतरिम रोक लगा दी है। गुरुवार को जैसे ही न्यायालय का आदेश प्राप्त हुआ, साकची गुरुद्वारा साहिब के निर्वाचित प्रधान सरदार निशान सिंह ने इसे “सत्य और संगत के सब्र की जीत” बताया।
न्यायिक आदेश की प्रति मिलते ही प्रधान निशान सिंह ने अपनी पूरी कमिटी टीम के साथ गुरुद्वारा साहिब पहुंचकर गुरु ग्रंथ साहिब के समक्ष अरदास की। इस दौरान संगत में उल्लास और विश्वास का वातावरण साफ झलक रहा था। समिति के सदस्यों ने एक-दूसरे को गले मिलकर बधाइयाँ दीं और न्यायपालिका के फैसले का स्वागत किया।

jamshedpur

सरदार निशान सिंह ने कहा, यह केवल उनकी नहीं बल्कि पूरी संगत की जीत है। यह सत्य की उस शक्ति का प्रमाण है जो किसी भी झूठ, फरेब और साजिश से कहीं ऊपर होती है। न्यायालय का आदेश इस बात का संकेत है कि संगत के सब्र और आस्था को कमज़ोर नहीं आँका जा सकता।
महासचिव शमशेर सिंह सोनी और वरिष्ठ पदाधिकारी खजान सिंह ने भी खुशी ज़ाहिर करते हुए कहा कि वे इस पल को शब्दों में बयान नहीं कर सकते। उनके अनुसार, झारखंड उच्च न्यायालय का यह आदेश उन लोगों के लिए एक आईना है जो गुरुघर में केवल साम, दाम, दंड, भेद की राजनीति में विश्वास रखते हैं।

निशान सिंह ने यह भी स्पष्ट किया कि उनकी सत्य और सेवा की राह पर चलने की प्रतिबद्धता पहले से कहीं अधिक मजबूत हुई है। उन्होंने कहा कि उन्हें अपनी टीम पर गर्व है जो हर स्थिति में संगत के विश्वास को बनाये रखने के लिए प्रतिबद्ध रही है। गुरुद्वारा परिसर में इस मौके पर बड़ी संख्या में संगत उपस्थित थी, जहां भजन-कीर्तन और प्रसाद वितरण का आयोजन कर इस महत्वपूर्ण कानूनी विजय का स्वागत किया गया। हालांकि यह फैसला अभी अंतरिम है और मामले की अंतिम सुनवाई आगे होगी लेकिन संगत के लिए यह एक मनोबल बढ़ाने वाला निर्णायक क्षण है। निशान सिंह के पक्ष अधिवक्ता आयुष आदित्य, अवनीश प्रखर, पी एस दयाल तथा स्थानीय अधिवक्ता के एम सिंह द्वारा जिरह की गई।

jamshedpur

निशान सिंह ने आगे की रणनीति तय करने के लिए शाम को सदस्यों सन बैठक की जिसमे मुख्य रूप से शमशेर सिंह सोनी, सतनाम सिंह सिद्धू, अवतार सिंह फुर्ती, खजान सिंह, सतनाम सिंह घुम्मण, सतबीर सिंह गोल्डू, जयमल सिंह, हरविंदर सिंह जमशेदपुरी, जसपाल सिंह जस्से, जसबीर सिंह गांधी, अजाइब सिंह, श्याम सिंह, त्रिलोचन सिंह टोची, सुरजीत सिंह छीटे, अमरपाल सिंह, सतपाल सिंह राजू, दलजीत सिंह, गुरविंदर सिंह काकू, गुरनाम सिंह, तरसेम सिंह, बलबीर सिंह, परमजीत सिंह चन्नी, जितेंद्र सिंह राजा आदि शामिल हुए।

ये समाचार आप
सेन्ट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी जमशेदपुर,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी साक्ची,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी नामदा बस्ती,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सरजामदा,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी मानगो,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सीतारामडेरा,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी टिनप्लेट,दुपट्टा सागर बिस्टुपुर,सिख विजडम
के सौजन्य से प्राप्त कर रहे हैं।

please read this also


jamshedpur-बिस्टूपुर में SAPPHIRE RESTRO, CAFE’ BAR का उद्घाटन। सीजीपीसी के पदाधिकारियों को सम्मानित किया गया।


Good News-मानगो गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी को एमजीएम मेडिकल कॉलेज ने किया सम्मानित।


jamshedpur-चेयरमैन सरदार शैलेंद्र सिंह गुरमीत सिंह महासचिव अमरजीत सिंह गुरु चरण सिंह बिल्ला बने.


jamshedpur-गले में तिरंगा डाले जनसमर्थन के लिए पदयात्रा को निकली बलबीर कौर.

जमशेदपुर: शहर के बाहरी क्षेत्र के गुरुद्वारों मे से एक सबसे प्राचीन सरजामदा गुरुद्वारा साहिब में स्थानीय सिख नौजवान सभा द्वारा गुरुद्वारा साहिब का 63 वां स्थापना दिवस रविवार दिनांक 22-06-2025 को बड़ी श्रद्धा और उत्साह से मनाया जा रहा है।
इस संबंध में जानकारी देते हुए सरजामदा गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान सरदार रविंदर सिंह ने दूरभाष पर बताया कि सरजामदा गुरुद्वारा साहिब में रविवार 22 जून को सिख नौजवान सभा स्थानीय सिख संगत के सहयोग से 63 वां स्थापना दिवस बड़े पैमाने पर मना रही है। जिसका आगाज आज शुक्रवार सुबह 11 बजे श्री अखंड पाठ साहिब की आरंभता से हो चुकी है।
कार्यक्रम की रुपरेखा।
कार्यक्रम की जानकारी देते हुए सरदार रविंदर सिंह ने बताया कि इस एक दिवसीय प्रोग्राम में दोनों टाइम सुबह और शाम को दिवान सजाया जाएगा।जिसमें श्री अखंड पाठ साहिब की समाप्ति सुबह ठीक 10 बजे होगी। उसके उपरांत स्थानीय स्त्री सत्संग सभा द्वारा श्री सुखमनी साहिब जी का पाठ होगा। और किर्तन दरबार सजाया जाएगा।
उसी प्रकार शाम के दिवान ठीक 5 बजे आरंभ किया जाएगा। जिसमें रहिरास साहिब जी के पाठ के उपरांत किर्तन गायन का प्रोग्राम होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *