jamshedpur-निशान सिंह ने नामांकन प्रपत्र लेने के बाद ‘ए’ और ‘सी’ जोन का किया तूफानी दौरा.

jamshedpur
SIKH MEDIA JAMSHEDPUR

निशान सिंह ने नामांकन प्रपत्र लेने के बाद ‘ए’ और ‘सी’ जोन का किया तूफानी दौरा, हुआ भव्य स्वागत, किये गए सम्मानित
साकची गुरुद्वारा साहिब के कार्यकारी प्रधान और प्रधान पद के दावेदार सरदार निशान सिंह ने मंगलवार को नामांकन प्रपत्र लेने के बाद औपचारिक रूप से चुनावी मैदान में उतरने की घोषणा कर दी। नामांकन पत्र लेने के बाद उन्होंने साकची गुरु नानक नगर के ‘ए’ और ‘सी’ जोन में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया जहाँ संगत और समर्थकों ने उनका जोरदार स्वागत कर उनको सम्मानित भी किया।

मंगलवार की सुबह निशान सिंह ने समर्थकों परमजीत सिंह काले, शमशेर सिंह सोनी, अजायब सिंह, इंदरजीत सिंह निक्कू, जसपाल सिंह जस्से और सुरजीत सिंह छीते संग साकची गुरुद्वारा पहुंचकर माथा टेका। उपरांत गुरुद्वारा कार्यालय से सरदार निशान सिंह ने लिपिक बलबीर कौर से ₹51,000 की रसीद कटवाकर नामांकन प्रपत्र प्राप्त किया।
शाम को निशान सिंह ने ‘ए’ और ‘सी’ जोन का तूफानी दौरा किया जहां उनका जगह-जगह गर्मजोशी से स्वागत किया गया। ‘ए’ जोन स्थित एकता क्लब के समीप समर्थकों सरदूल सिंह, अजायब सिंह, सन्नी सिंह और सतबीर सिंह गोल्डू ने उन्हें सम्मानित किया। भारी संख्या में जुटी संगत और समर्थन देखकर निशान सिंह अभिभूत हो उठे।

इस अवसर पर निशान सिंह ने कहा, “यह लड़ाई सच और झूठ के बीच की है। मैं सिर्फ संगत का प्रतिनिधि हूं, यह चुनाव संगत खुद लड़ रही है।” उन्होंने विश्वास जताया कि संगत का आशीर्वाद उन्हें सफलता की राह पर ले जाएगा।
उल्लेखनीय है कि साकची गुरुद्वारा का आगामी प्रधान पद का चुनाव इन दिनों शहर में चर्चा का प्रमुख विषय बना हुआ है।
PLEASE READ THIS ALSO
ये समाचार आप
सेन्ट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी जमशेदपुर,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी साक्ची,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सोनारी,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी नामदा बस्ती,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सरजामदा,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी मानगो,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सीतारामडेरा,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी टिनप्लेट,दुपट्टा सागर बिस्टुपुर,मोशन ऐजुकेशन ऐकडमी,सिख विजडम
के सौजन्य से प्राप्त कर रहे हैं।
Previous news!
जमशेदपुर के मुख्तार सिंह पिछले 7 सालों से नि:स्वार्थ भाव से लोगों को सिखाते हैं योग साधना।
जमशेदपुर: शहर के जाने माने योगगुरु सरदार मुख्तार सिंह पिछले सात सालों से लोगों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए योगसूत्र की शिक्षा दे रहे हैं।
61 वर्षीय योगगुरु सरदार मुख्तार सिंह जमशेदपुर के टुईलाडुंगरी क्षेत्र के निवासी हैं। स्वभाव से धार्मिक एवं सामाजिक विचारधारा रखने वाले सरदार मुख्तार सिंह जप नाम योग साधना ट्रस्ट के संस्थापक भी हैं। जिसकी स्थापना 2023 में की गई।
इस संबंध में योगगुरु सरदार मुख्तार सिंह ने संवाददाता को बताया कि उन्होंने योग साधना की शिक्षा पतंजलि योगपीठ द्वारा जमशेदपुर में लगे शिविर से प्राप्त की। और जब उन्हें योगासन करने के फायदे महसूस हुए तो उन्होंने आम लोगों को योग से निरोग करने की ठान ली। और सबसे पहले इन्होंने गोलमूरी स्थित पार्क में लोगों को योग करने के लिए प्रेरित किया।
योगगुरु सरदार मुख्तार सिंह ने बताया कि उन्होंने कुछ समय पश्चिम बंगाल के कोलकाता में भी योग साधना शिविर लगाया और लोगों को योग करने के फायदे के बारे मे बताया।
अभी हाल में इनके द्वारा एग्रिको मैदान स्थित समर कैंप में योग साधना शिविर का आयोजन किया गया। लगभग एक सप्ताह चले इस समर कैंप में इनके द्वारा प्रतिदिन 100 से 150 लोगों को योग की शिक्षा दी जाती थी।
शिविर में आने वाले लोग कई असाध्य रोगों से पिड़ित थे। और उन्हें शिविर में आकर योग करने से काफी राहत मिली।
जमशेदपुर में यहाँ लगता है प्रतिदिन शिविर।
योगगुरु सरदार मुख्तार सिंह द्वारा जमशेदपुर के गोलमूरी स्थित विजयनगर में रामदेव बगान पार्क में प्रतिदिन सुबह 5:30 बजे से लेकर 7 बजे तक योग की नि: शुल्क शिक्षा दी जाती है। योग गुरु मुख्तार सिंह ने शहरवासियों से अपील करते हुए कहा कि योग से कई असाध्य रोगों से छुटकारा पाने के लिए शिविर में जरूर आएं। और नि:शुल्क स्वास्थ्य पाकर जीवन में खुशियाँ प्राप्त करें।
योगासन में और विश्वास जगा।
योगगुरु सरदार मुख्तार सिंह ने योग के बारे में आपबीती बताते हुए कहा कि उन्हें जब पैरालिसिस का अटैक हुआ तो प्रारंभिक डाक्टरी इलाज के उपरांत उन्होंने योग द्वारा अपने शरीर को जल्द ही दुबारा ठीक कर लिया। उन्होंने कहा कि योग से शरीर को तंदरुस्तऔर निरोगी रखा जा सकता है। जिसका जीता जागता उदाहरण वह खुद हैं।