Loading ...

jamshedpur-जलियांवाला बाग एक्सप्रेस बंद नहीं होने दी जाएगी -विद्युत वरण महतो

---Advertisement----
---Advertisement----
---Advertisement----
🔇
×
---Advertisement----

jamshedpur

SIKH MEDIA

सेंट्रल गुरुद्वारा कमेटी ने जलियांवाला बाग को 2 दिसंबर से 3 महीने के लिए रद्द करने का जोरदार विरोध करते हुए सांसद विद्युत वरण महतो को ज्ञापन सोपा

जमशेदपुर l सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के 31 सदस्यों का एक प्रतिनिधि मंडल प्रधान भगवान सिंह के नेतृत्व में जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो के आवासीय कार्यालय में जाकर मिला इस मौके पर सर्वप्रथम सेंट्रल गुरुद्वारा कमेटी ने विद्युत महतो को पांचवीं बार लोकसभा में लोकप्रिय सांसद का अवार्ड दिए जाने पर शॉल एवं बुके भेंट कर सिख समुदाय की ओर से सम्मानित किया और उन्हें बधाई दी गई.

इस मौके पर उनको सीजीपीसी ने ज्ञापन सौंप कर टाटा से अमृतसर जाने वाली जलिया वाला बाग एक्सप्रेस को कुहासा का बहाना बनाकर 2 दिसंबर से 28 फरवरी तक रद्द किए जाने का कड़ा विरोध किया एवं इस ट्रेन को सप्ताह में चार दिन करने एवं टाटा से जम्मू तवी एक्सप्रेस को पूर्व की तरह टाटानगर रेलवे स्टेशन से रोजाना चलाने की मांग की गई इस मौके पर सांसद विद्युत महतो ने ध्यान पूर्वक प्रतिनिधि मंडल की बातें सुनी और दक्षिण पूर्व रेलवे के उप महाप्रबंधक मनीष जैन से दूरभाष से बात कर इस ट्रेन को बंद नहीं करने के लिए कहा जिस पर उप महाप्रबंधक ने भी अपनी सहमति जताई l

सांसद विद्युत महतो को दिए गए ज्ञापन में दोनों मांगे पूरी नहीं होने पर दुर्गा पूजा के बाद रेल चक्का जाम करने की जानकारी दी इस पर सांसद ने कहा की गाड़ी किसी भी हालत में बंद नहीं होने दी जाएगी इत्मीनान रखिए शांति बनाए रखें

ज्ञापन के दौरान जमशेदपुर की सभी राजनीतिक पार्टियों के प्रतिनिधि भाजपा के मनजीत सिंह गिल झामुमो के अवतार सिंह संधू कांग्रेस के सुखदेव सिंह मली गुरमीत सिंह गौतम बोस नवजोत सिंह सोहल निर्मल दादा राजकुमार दास रणजीत सिंह फौजी आदि उपस्थित थे

इस मौके पर सेंट्रल गुरुद्वारा कमेटी के प्रधान भगवान सिंह चेयरमैन सरदार शैलेंद्र सिंह वरीय उपाध्यक्ष नरेंद्र पाल सिंह सुरजीत सिंह खुशीपुर चंचल सिंह हरविंदर सिंह मंटू महासचिव अमरजीत सिंह गुरचरण सिंह बिल्ला कोषाध्यक्ष गुरनाम सिंह बेदी गुरु शरण सिंह अजीत सिंह गंभीर जोगिंदर सिंह जोगी प्रधान परमजीत सिंह रोशन प्रीतम सिंह प्रधान लखविंदर सिंह प्रधान रविंद्र सिंह प्रधान मलकीत सिंह प्रधान अवतार सिंह सोखी चेयरमैन गुरमेल सिंह सलाहकार सुरेंद्र सिंह शिंदे सुखदेव सिंह बिट्टू ज्ञानी कुलदीप सिंह सुखदेव सिंह मली सुखविंदर सिंह सरबजीत सिंह ग्रेवाल गुरमीत सिंह बलविंदर सिंह अमन सिंह महेंद्र पाल सिंह सेंट्रल सिख स्त्री सत्संग सभा की चेयरमैन कमलजीत कौर संरक्षक दलबीर कौर सतनाम कौर जसवीर कौर आदि कई अन्य लोग भारी संख्या में उपस्थित थे.


Top Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *