jamshedpur-मानगो पुल में कष्टकारी जाम से मुक्ति हेतु बन रहे ओवरब्रिज की वजह से मानगो में बहुत सी आधारभूत संरचनाओं में बदलाव,know more about it.
1 min read![](https://dailydose24x7.co.in/wp-content/uploads/2024/12/WhatsApp-Image-2024-12-10-at-8.54.02-AM-1024x768.jpeg)
jamshedpur
SIKH MEDIA
पुर्नस्थापित किए जाने की शर्त की सहमति पर खंडा चौक से ससम्मान खंडा साहिब किया गया विस्थापित
![](https://dailydose24x7.co.in/wp-content/uploads/2024/11/WhatsApp-Image-2024-11-28-at-6.46.43-PM-1024x514.jpeg)
मानगो पुल में कष्टकारी जाम से मुक्ति हेतु बन रहे ओवरब्रिज की वजह से मानगो में बहुत सी आधारभूत संरचनाओं में बदलाव हो रहा है, इसी जद में मानगो का नामी खंडा चौंक भी आ गया है जिसमे स्थापित सिक्खों के धर्म चिन्ह खंडा साहिब को पुर्नस्थापित किए जाने की शर्त की सहमति के बाद भगवान सिंह के नेतृत्व में मानगो गुरुद्वारा के पदाधिकारियों द्वारा मानगो नगर निगम के अधिकारियों की उपस्थिति में विस्थापित किया गया।
https://t.me/dailydosenews247jamshedpur
इससे पूर्व सोमवार को मानगो गुरुद्वारा के कमिटी सदस्यों, बंग समाज समिति, पथ निर्माण विभाग और मानगो नगर निगम के अधिकारियों की बैठक आयोजित की गई थी जिसमे मुख्य रूप से मानगो गुरुद्वारा के महासचिव जसवंत सिंह जस्सू, मनदीप सिंह, सुखवंत सिंह सुक्खू, इकबाल सिंह और गुरजीत सिंह शामिल हुए जबकि बैठक की अध्यक्षता मानगो नगर निगम के उप नगर आयुक्त सुरेश यादव ने की। इसके अलावा अन्य लोग भी उपस्थित थे। बैठक में खंडा के पुर्नस्थापित की शर्त की सहमति के बाद शाम को पूरे सम्मान के साथ खंडा को वहाँ से हटाकर मानगो गुरुद्वारा साहिब में सुरक्षित रख दिया गया है।
![](https://dailydose24x7.co.in/wp-content/uploads/2024/11/WhatsApp-Image-2024-11-06-at-4.39.48-PM-1024x206.jpeg)
गौरतलब है कि अपर जिला दण्डाधिकारी, विधि-व्यवस्था, जमशेदपुर के पत्र के निदेशानुसार उप नगर आयुक्त, मानगो नगर निगम कि अध्यक्षता में मानगो खुदी राम बोस चौक पर स्थापित सिख धर्म के प्रतीक खण्डा साहिब एवं खुदी राम बोस की प्रतिमा को स्थापित करने के सम्बंध में बैठक का आयोजन किया गया। उक्त बैठक में पथ निर्माण विभाग, बंग समाज समिति, मानगो एवं गुरुद्वारा समिति एवं संवेदक के प्रतिनिधि उपस्थित हुए। बैठक की कार्यवाही अनुसार मानगो डिमना रोड सेन्ट्रल वर्ज में बन रहे फ्लाई ओवर का कार्य प्रगति पर है जिसके कारण मानगो चौक पर स्थापित सिक्ख धर्म के प्रतीक “खण्डा साहिब” एवं “खुदी राम बोस” की प्रतिमा को हटाते हुए पलाई ओवर का कार्य पूर्ण होने के पश्चात पिलर संख्या 20 के समीप संवेदक द्वारा पुर्नस्थापित किया जायेगा। जिस पर सभी प्रतिनिधियों ने सहमति दी।
![](https://dailydose24x7.co.in/wp-content/uploads/2024/11/WhatsApp-Image-2024-11-19-at-8.28.42-PM-731x1024.jpeg)
ये समाचार आप
*देशी डिलाइट
*जेमको गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी
*गौरीशंकर रोड गुरुद्वारा स्त्री सत्संग सभा प्रधान बीबी इंद्रजीत कौर जी टिम्पी
*गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी साक्ची
*गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सीतारामडेरा
*गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सोनारी
*गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी मानगो
*गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी टिन प्लेट
*सेन्ट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी जमशेदपुर
*जमशेदपुर ट्रक ट्रेलर ओनर एशोसिएशन
*सिख विजडम
*मोशन ऐजूकेशन जमशेदपुर
*दुपट्टा सागर बिस्टुपुर
के सौजन्य से प्राप्त कर रहे हैं।
![jamshedpur](https://dailydose24x7.co.in/wp-content/uploads/2024/07/WhatsApp-Image-2024-07-22-at-8.21.44-PM-1024x597.jpeg)