Loading ...

jamshedpur-नामदा बस्ती गुरुद्वारा साहिब में खालसा सृजना दिवस पर श्रद्धालुओं का उमड़ा जनसैलाब।

---Advertisement----
---Advertisement----
---Advertisement----
🔇
×
---Advertisement----

jamshedpur

SIKH MEDIA

गुरु घर में एसी की सेवा स्त्री सत्संग सभा द्वारा किया गया.

ये समाचार आप सेन्ट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी जमशेदपुर,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी गौरीशंकर रोड जुगसलाई, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सोनारी,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी मानगो,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी टुईलाडुंगरी, सरदार सुरेन्द्र पाल सिंह जी “टिटू” स्टेट चेयरमैन बिल्डर्स एशोसिएशन ऑफ इंडिया ( झारखंड राज्य) गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी साक्ची,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी नामदा बस्ती,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सीतारामडेरा,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी टिनप्लेट,दुपट्टा सागर बिस्टुपुर के सौजन्य से प्राप्त कर रहे हैं।

जमशेदपुर- नामदा बस्ती गुरुद्वारा साहिब में खालसा सृजना दिवस एवं बैसाखी के पावन पर्व पर विशेष दिवान सजाया गया। श्री अखंड पाठ साहिब के समाप्ति के उपरांत गुरुद्वारा साहिब में किर्तन दरबार का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर मीडिया ने कवरेज के दौरान आम संगत से मुलाकात करते हुए गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान सरदार दलजीत सिंह द्वारा गुरुद्वारा साहिब में चल रही सेवाओं का जायजा लिया। इस मौके पर बारीडीह गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के पूर्व प्रधान सरदार तरसेम सिंह ने सरदार दलजीत सिंह जी द्वारा गुरु घर में चल रहे धार्मिक एवं सामाजिक कार्यों के अलावा गुरु घर में हुई सौन्दर्यीकरण की तारीफ की,सरदार तरसेम सिंह ने कहा कि गुरुद्वारा साहिब का सुंदरता देखकर ऐसा लगता है जैसे यह गुरु का महल है।

एक अन्य श्रद्धालु गुरप्रीत सिंह राजा ने प्रधान सरदार दलजीत सिंह जी के कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा। कि सरदार दलजीत सिंह जी क्षेत्र की सभी संगत को साथ लेकर चलते हैं। और वह गुरुद्वारा साहिब में समर्पित भाव से अच्छा काम कर रहे हैं। संगत के सहयोग से गुरु घर को बहुत ही सुंदर ढंग से रिकंस्ट्रक्ट किया गया है। जिससे गुरु घर का लुक बदल गया है।

प्रधान सरदार दलजीत सिंह ने मीडिया को बताया कि गुरुद्वारा साहिब में एसी की सेवा स्त्री सत्संग सभा द्वारा किया गया है। इस संबंध में संवाददाता ने स्त्री सत्संग सभा की प्रधान से बात की उन्होंने कहा कि गुरु घर में एसी की सेवा स्त्री सत्संग सभा द्वारा किया गया है। और आगे भी किसी प्रकार की सेवा करने की जरूरत पड़ी तो स्त्री सत्संग सभा की महिलाएं बढ़चढ़ कर सेवा करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। प्रधान सरदार दलजीत सिंह जी के नेतृत्व में गुरुद्वारा साहिब में बहुत ही अच्छा काम हो रहा है। स्त्री सत्संग सभा को वह जो भी सेवा करने के लिए कहेंगे वह पुरा किया जाएगा।



jamshedpur-सीतारामडेरा गुरुद्वारा में गुरमत ज्ञान समर कैंप का आयोजन।



jamshedpur-नामदा बस्ती गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की नई पहल।



Breaking-तख्त श्री हरमंदिर जी पटना साहिब के पालकी से सुच्चे मोतीयों की कीमती माला गायब।



jamshedpur-टिनप्लेट गुरुद्वारा कमेटी चुनाव: 10 मई को संगत चुनेगी प्रधान।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *