Loading ...

jamshedpur-टुईलाडूंगरी गुरुद्वारा साहिब में खालसा सृजना दिवस एवं बैसाखी पर्व पर विशेष कार्यक्रम।

---Advertisement----
---Advertisement----
---Advertisement----
🔇
×
---Advertisement----

jamshedpur

SIKH MEDIA

सुबह से ही बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं का आना आरंभ हो गया था।

ये समाचार आप सेन्ट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी जमशेदपुर,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी गौरीशंकर रोड जुगसलाई, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सोनारी,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी मानगो,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी टुईलाडुंगरी, सरदार सुरेन्द्र पाल सिंह जी “टिटू” स्टेट चेयरमैन बिल्डर्स एशोसिएशन ऑफ इंडिया ( झारखंड राज्य) गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी साक्ची,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी नामदा बस्ती,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सीतारामडेरा,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी टिनप्लेट,दुपट्टा सागर बिस्टुपुर के सौजन्य से प्राप्त कर रहे हैं।

जमशेदपुर- टुईलाडूंगरी गुरुद्वारा साहिब में खालसा सृजना दिवस एवं बैसाखी पर्व पर 14 अप्रैल को विशेष किर्तन दरबार का आयोजन किया गया। इस आयोजन में भाग लेने के लिए गुरुद्वारा साहिब में सुबह से ही बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं का आना आरंभ हो गया था। गुरुद्वारा साहिब में श्री अखंड पाठ साहिब की समाप्ति के उपरांत कथा विचार एवं किर्तन दरबार सजाया गया। जिसमें स्त्री सत्संग सभा की महिलाओं द्वारा गुरबाणी शबद किर्तन गायन किया गया। एवं बीबी दलबीर कौर द्वारा खालसा सृजना दिवस के इतिहास से संबंधित कथा विचार किया गया।

इस विशेष दिवान मे भाई जसपाल सिंह छाबड़ा ने अपने मनोहर गुरबाणी शबद किर्तन गायन करके संगत को निहाल किया। और बीबी जसबीर कौर द्वारा संगत से गुरमत से जुड़े सवाल जवाब कार्यक्रम किया और पुरस्कार वितरित किये गए।

मात्र 9 महिने के अल्प समय में कमेटी द्वारा काफी काम किया गया है।

इस अवसर पर महासचिव सरदार जसवंत सिंह ने गुरुद्वारा साहिब में चल रहे विकास के कार्यों के बारे में संगत को अवगत कराया। उन्होंने संगत को बताया कि मात्र 9 महिने के अल्प समय में कमेटी द्वारा काफी काम किया गया है। जिसमें मुख्य रूप से गुरुद्वारा परिसर में साफसफाई एवं लंगर हाल के सामने कई सालों से जमा कचरे की सफाई एवं ड्रेनेज सिस्टम को ठीक करवाना गुरुद्वारा साहिब मे लंगर हाल एवं दिवान हाल समेत पूरे गुरुद्वारा परिसर में पेंटिंग का कार्य। किचन एरिया के इर्दगिर्द साफसफाई एवं पक्का फर्श का निर्माण करवाना महत्वपूर्ण कार्य है।

सरदार जसवंत सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि कमेटी ने मात्र 9 महीने के कार्यकाल के दौरान संगत की सुविधा के लिए पिछले 2 साल से बंद पड़ी एसी के वायरिंग का काम करवा कर आज बैसाखी के पावन पर्व पर संगत को समर्पित कर दी। ताकि आगामी दिनों में बढ़ रही गर्मी की वजह से संगत को एसी दिवान हाल की सुविधा मिल सके।

इसके अलावा तख्त श्री हरमंदिर साहिब पटना से आयी जागृति यात्रा के जोरदार स्वागत से टुईलाडूंगरी गुरुद्वारा साहिब का मान और बढ़ गया।

एक सर्वे के मुताबिक स्थानीय संगत ने मीडिया को बताया कि विगत कुछ महीनों से गुरुद्वारा साहिब में संगत की बेतहाशा वृद्धि देखी गई। इस संबंध गुरुद्वारा साहिब के प्रधान सरदार सतबीर सिंह ने मीडिया को बताया कि अब गुरुद्वारा साहिब में श्रद्धालुओं की गिनती बढ़ रही है। इसका अनुमान गोलक में बढ़ रही राशि से लगाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि गुरुद्वारा साहिब में धार्मिक समागम निरंतर चलते हैं। इसलिए संगत बड़ी संख्या में जुड़ रही है।

इस अवसर सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं ने हाजरी भरी। कार्यक्रम के अंत में गुरु का अतूट लंगर वरताया गया।



Patna Sahib-मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने तख्त श्री हरमंदिर जी पटना साहिब पहुंचकर गुरु के दरबार में मत्था टेका.



Jamshedpur-बिरसानगर गुरुद्वारा में BAISHAKHI पर पहली बार आयोजित रक्तदान शिविर में 88 लोगों ने रक्तदान किया.



Jamshedpur-बैसाखी पर्व पर अकाली दल ने किया अमृत संचार, 39 लोग बने गुरु के सच्चे खालसा



मानगो गुरुद्वारा में 113 खालसा ने Blood Donation कर खालसा प्रकट दिहाड़े को और भी गौरवशाली बनाया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *