jamshedpur-निशान सिंह ने रचा इतिहास। संविधान की उड़ाईं धज्जियां- जोगी know more about it.

jamshedpur

SIKH MEDIA

निशान सिंह ने रचा इतिहास। संविधान की उड़ाईं धज्जियां- जोगी

HIGHLIGHTS

*आमसभा में निशान सिंह ने इस्तीफा दिया
*ट्रस्टी सतनाम सिंह सिद्धू को कार्यवाहक अध्यक्ष बनाया
*दस मिनट में सिद्धू हटे और सुखदेव सिंह बने
*जमकर हुआ हंगामा, थानेदार आनंद मिश्रा ने मोर्चा संभाला

———————————————————-

जमशेदपुर। साकची गुरुद्वारा कमेटी के नए प्रधान चुनाव की गहमा गहमी में रविवार की शाम को नया मोड़ तब आया जब निवर्तमान प्रधान सरदार निशान सिंह ने आमसभा में अपनी कमेटी भंग कर ट्रस्टी सतनाम सिंह सिद्धू को कार्यवाहक प्रधान चुने जाने की घोषणा की। (नीचे पढें पूरी खबर)

शाम चार बजे से शुरू हुई बैठक को निशान सिंह ने दस मिनट में ही खत्म करने की कोशिश की लेकिन हरविंदर सिंह मंटू, जोगिंदर सिंह जोगी, अजीत सिंह गंभीर , अमरदीप सिंह सिद्धू , हरदयाल सिंह एवं गुरदेव सिंह राजा संदीप सिंह सिद्धू अपने साथियों के साथ वहां पहुंच गए। इन्हें जानकारी मिली तो संवैधानिक सवाल उठा कर हंगामा करना शुरू कर दिया कि ट्रस्टी कैसे कार्यवाहक अध्यक्ष बन सकता है।

वहां पहले से मौजूद साकची थाना प्रभारी सह पुलिस निरीक्षक आनंद कुमार मिश्रा पुलिस बल के साथ उपस्थित थे।
मंटू, जोगी एवं अन्य ने उन्हें बताया कि जो ट्रस्टी रहता है वह कभी भी प्रधान अथवा कार्यवाहक प्रधान नहीं बन सकता है। सतनाम सिंह सिद्धू के रहते निष्पक्ष एवं पारदर्शी चुनाव प्रक्रिया संपन्न होने की संभावना नहीं रहेगी। ऐसे में उसे हटाया जाए।थाना प्रभारी ने फिर सरदार निशान सिंह से पूछा कि क्या संविधान में प्रावधान है कि ट्रस्टी कार्यवाहक प्रधान बन सकता है?

jamshedpur

जवाब न में रहा और उसके बाद ही सर्वसम्मति से दूसरे व्यक्ति को कार्यवाहक प्रधान चुनने के लिए कहा गया।
थाना प्रभारी के कहे अनुसार निशान सिंह की ओर से प्रधान निशान सिंह, सतनाम सिंह सिद्धू, अवतार सिंह पूर्ति, सन्नी सिंह, हरविंदर सिंह एवं हरविंदर सिंह मंटू की ओर से गुरदेव सिंह राजा, जोगिंदर सिंह जोगी सतबीर सिंह गोल्ड, अजीत सिंह गंभीर और बलबीर सिंह बाऊ कार्यालय में थाना प्रभारी के सामने बैठे और फिर यहां पूर्व सचिव सुखदेव सिंह का नाम सतवीर सिंह गोल्डु ने प्रस्तावित्त किया, जिसे सभी ने स्वीकार कर लिया।
इधर अजीत सिंह गंभीर ने कहा कि निशांत सिंह ने संविधान की आज धज्जियां उड़ाई है। संगत में कई योग्य एवं निष्पक्ष व्यक्ति हैं जिन्हें यह जिम्मेदारी दी जा सकती थी।

PLEASE READ THIS ALSO


jamshedpur-सरजामदा गुरुद्वारा साहिब का स्थापना दिवस 22 जून को।


jamshedpur-पारडीह चौक के नजदीक एनएच-33 क्षतिग्रस्त होने के कारण रूट डायवर्ट.


jamshedpur-हेमकुंड साहिब: जमशेदपुर से श्रद्धालुओं का पांच सदस्यीय जत्था बुधवार को सड़क मार्ग से रवाना हुआ।


Sad News-“जेहा चिरी लिखिया, तेहे हुकम कमाए! घलै आवै नानका सदै उठी जाए! गोलमुरी के हिंदू बस्ती निवासी माता बलविंदर कौर का निधन.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *