Loading ...

jamshedpur-संगतसर नारगा गुरुद्वारा साहिब में होला मोहल्ला कार्यक्रम 15 को।

---Advertisement----
---Advertisement----
---Advertisement----
🔇
×
---Advertisement----

jamshedpur

SIKH MEDIA

“होला मोहल्ला” का त्यौहार बड़ी श्रद्धा और उत्साह से मनाया जाएगा।

ये समाचार आप सेन्ट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी जमशेदपुर,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी गौरीशंकर रोड जुगसलाई, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सोनारी,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी मानगो,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी टुईलाडुंगरी, सरदार सुरेन्द्र पाल सिंह जी “टिटू” स्टेट चेयरमैन बिल्डर्स एशोसिएशन ऑफ इंडिया ( झारखंड राज्य) गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी साक्ची,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी नामदा बस्ती,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सीतारामडेरा,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी टिनप्लेट,दुपट्टा सागर बिस्टुपुर के सौजन्य से प्राप्त कर रहे हैं।

(नीचे पढ़ें पूरी खबर👇)

जमशेदपुर- हाइवे स्थित नारगा(बांबे रोड) संगतसर गुरुद्वारा साहिब में होला मोहल्ला कार्यक्रम आगामी 15 मार्च दिन रविवार को धूमधाम से मनाया जाएगा।

इस संबंध में जानकारी देते हुए नामदा बस्ती गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान सरदार दलजीत सिंह ने मीडिया को बताया कि आगामी 15 मार्च दिन रविवार को बांबे रोड नारगा संगतसर गुरुद्वारा साहिब में हर साल की भांति इस साल भी “होला मोहल्ला” का त्यौहार बड़ी श्रद्धा और उत्साह से मनाया जाएगा। जिसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने का अनुमान है।

उन्होंने बताया कि उक्त गुरुद्वारा साहिब में पिछले लगभग 50 सालों से होला मोहल्ला का त्यौहार मनाया जा रहा है। जिसमें शहर के प्रबुद्ध एवं वरिष्ठ सिख संगत के अलावा कई धार्मिक सिख संस्थाओं के सदस्य हाजरी भरते हैं। जिसमें मुख्य रूप से सेन्ट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी एवं शहर के तकरीबन प्रत्येक गुरुद्वारा कमेटियों के पदाधिकारी शामिल होते हैं।

बताते चलें कि उक्त गुरुद्वारा साहिब की सेवा 1970 के आसपास स्वर्गीय बाबा खजान सिंह जी ने शुरू की थी। और अब वर्तमान समय में उक्त गुरुद्वारा साहिब की सेवा बाबा जोगा सिंह जी समूह संगत के सहयोग से चला रहे हैं।

इस बीच नामदा बस्ती गुरुद्वारा साहिब के प्रधान सरदार दलजीत सिंह ने कहा कि 15 मार्च को होने वाले प्रोग्राम की तैयारियां जोरशोर से चल रहीं हैं।
उन्होंने बताया कि संगत के सुविधा को ध्यान में रखते हुए शहर के कुछ गुरुद्वारों से बसें चलाई जा रहीं हैं। जिससे संगत को किसी परेशानी का सामना न करना पड़े।

अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें।

7004818269 Baba Joga Singh ji

8102373422 Bhai Daljit Singh Ji

ਇਹ ਖਬਰ ਆਪ ਜੀ ਨੂੰ ਸੇੰਟ੍ਰਲ ਗੁਰੂਦੁਆਰਾ ਪ੍ਬੰਧਕ ਕਮੇਟੀ, ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਪ੍ਰਬੰਧਕ ਕਮੇਟੀ ਤੁਇਲਾਡੂੰਗਰੀ, ਸਰਦਾਰ ਸੁਰਿੰਦਰਪਾਲ ਸਿੰਘ ਜੀ “ਟੀਟੂ” ਸਟੇਟ ਚੇਅਰਮੈਨ ਬਿਲਡਰਜ਼ ਐਸੋਸੀਏਸ਼ਨ ਆਫ ਇੰਡੀਆ (ਝਾਰਖੰਡ ਸਟੇਟ), ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਪ੍ਰਬੰਧਕ ਕਮੇਟੀ ਸਾਕਚੀ, ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਪ੍ਰਬੰਧਕ ਕਮੇਟੀ ਨਾਮਦਾ ਬਸਤੀ, ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਪ੍ਰਬੰਧਕ ਕਮੇਟੀ ਸੀਤਾਰਾਮਡੇਰਾ, ਗੁਰੂਦੁਆਰਾ ਪ੍ਰਬੰਧਕ ਕਮੇਟੀ ਟਿਨਪਲੇਟ ਗੁਰੂਦੁਆਰਾ ਪ੍ਬੰਧਕ ਕਮੇਟੀ ਗੌਰੀਸ਼ੰਕਰ ਰੋਡ,ਗੁਰੂਦੁਆਰਾ ਪ੍ਬੰਧਕ ਕਮੇਟੀ ਸੋਨਾਰੀ,ਗੁਰੂਦੁਆਰਾ ਪ੍ਬੰਧਕ ਕਮੇਟੀ ਮਾਨਗੋ, ਦੁਪਟਾ ਸਾਗਰ ਬਿਸਟੁਪੁਰ ਦੇ ਸਹਯੋਗ ਨਾਲ ਪਾ੍ਪਤ ਕਰ ਰਹੇ ਹੋ।



jamshedpur-संगतसर नारगा गुरुद्वारा साहिब में होला मोहल्ला कार्यक्रम 15 को।



jamshedpur-अच्छी कुकिंग करने वाली सिख महिलाओं के लिए खुशखबरी।


jamshedpur


jamshedpur-नववर्ष के उपलक्ष्य पर सीतारामडेरा गुरुद्वारा कमेटी द्वारा 2 नंबर हाल संगत समर्पित किया जाएगा।



jamshedpur-जुगसलाई नगर परिषद क्षेत्र में नंगी तारों के स्थान पर जल्द ही केबुल तार लगाए जाएंगे -आनंद कौशिक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *