Loading ...

jamshedpur-संगतसर गुरुद्वारा नारगा में संगत का समंदर।”होला मोहल्ला” बड़ी श्रद्धा और उत्साह से मनाया गया।

---Advertisement----
---Advertisement----
---Advertisement----
🔇
×
---Advertisement----

jamshedpur

SIKH MEDIA

हजारों की संख्या में संगत ने हिस्सा लिया।

ये समाचार आप सेन्ट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी जमशेदपुर,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी गौरीशंकर रोड जुगसलाई, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सोनारी,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी मानगो,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी टुईलाडुंगरी, सरदार सुरेन्द्र पाल सिंह जी “टिटू” स्टेट चेयरमैन बिल्डर्स एशोसिएशन ऑफ इंडिया ( झारखंड राज्य) गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी साक्ची,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी नामदा बस्ती,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सीतारामडेरा,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी टिनप्लेट,दुपट्टा सागर बिस्टुपुर के सौजन्य से प्राप्त कर रहे हैं।

(नीचे पढ़ें पूरी खबर👇)

जमशेदपुर- बांबे रोड नारगा स्थित गुरुद्वारा साहिब में “होला मोहल्ला” का त्यौहार बड़ी श्रद्धा और उत्साह से मनाया गया। जिसमें जमशेदपुर के सभी गुरुद्वारा कमेटियों के पदाधिकारियों समेत हजारों की संख्या में संगत ने हिस्सा लिया। बताया जाता है कि उक्त कार्यक्रम में झारखंड एवं अन्य राज्यों के अलग अलग हिस्से से संगत ने हाजरी भरी। जिसमें मुख्य रूप से राऊरकेला घाटशिला चाइबासा की संगत पहुंची।

अखंड पाठ की समाप्ति के उपरांत गुरबाणी शबद किर्तन एवं कथा विचार से संगत को निहाल किया गया। इस बीच नारगा गुरुद्वारा साहिब के मुखी बाबा जोगा सिंह जी ने संगत को धन्यवाद देते हुए कहा कि नारगा गुरुद्वारा साहिब शहर से दूर होने के बावजूद हजारों की संख्या मे संगत का जुटना अपने आप में महत्वपूर्ण है। इससे पता चलता है कि संगत में गुरु के प्रति श्रद्धा और प्यार है।

विशेष उपस्थिति।

“होला मोहल्ला” खालसा पंथ का एक विशेष त्यौहार है। नामदा बस्ती गुरुद्वारा साहिब के प्रधान सरदार दलजीत सिंह ने बताया कि इस कार्यक्रम में लगभग 6 हजार की संख्या में संगत की उपस्थिति रही। जिसमें मुख्य रूप से सीजीपीसी प्रधान सरदार भगवान् सिंह चेयरमैन सरदार शैलेंद्र सिंह गुरमीत सिंह तोते गुरचरण सिंह बिल्ला सुखविंदर सिंह राजू

जसवंत सिंह सुखवंत सिंह रामकिशन सिंह सुखविंदर सिंह मंजीत सिंह महेंदर सिंह परमजीत सिंह रोशन सुरजीत सिंह खुशीपुर सतबीर सिंह बलविंदर सिंह निशान सिंह मनोहर सिंह कमलजीत सिंह चरनजीत सिंह अमरीक सिंह रंजीत सिंह सुखविंदर सिंह बलविंदर सिंह बल्ली चमकौर सिंह सेन्ट्रल स्त्री सत्संग सभा की चेयरमैन बीबी कमलजीत कौर प्रधान बीबी रविंदर कौर बीबी बलविंदर कौर बीबी गीता कौर समेत हजारों की संख्या में संगत मौजूद थी।

कार्यक्रम के दौरान संगत के लिए चाय नाश्ता एवं गुरु का अटूट लंगर वरताया गया। मंच का संचालन नामदा बस्ती गुरुद्वारा साहिब के प्रधान सरदार दलजीत सिंह ने किया।

ਇਹ ਖਬਰ ਆਪ ਜੀ ਨੂੰ ਸੇੰਟ੍ਰਲ ਗੁਰੂਦੁਆਰਾ ਪ੍ਬੰਧਕ ਕਮੇਟੀ, ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਪ੍ਰਬੰਧਕ ਕਮੇਟੀ ਤੁਇਲਾਡੂੰਗਰੀ, ਸਰਦਾਰ ਸੁਰਿੰਦਰਪਾਲ ਸਿੰਘ ਜੀ “ਟੀਟੂ” ਸਟੇਟ ਚੇਅਰਮੈਨ ਬਿਲਡਰਜ਼ ਐਸੋਸੀਏਸ਼ਨ ਆਫ ਇੰਡੀਆ (ਝਾਰਖੰਡ ਸਟੇਟ), ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਪ੍ਰਬੰਧਕ ਕਮੇਟੀ ਸਾਕਚੀ, ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਪ੍ਰਬੰਧਕ ਕਮੇਟੀ ਨਾਮਦਾ ਬਸਤੀ, ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਪ੍ਰਬੰਧਕ ਕਮੇਟੀ ਸੀਤਾਰਾਮਡੇਰਾ, ਗੁਰੂਦੁਆਰਾ ਪ੍ਰਬੰਧਕ ਕਮੇਟੀ ਟਿਨਪਲੇਟ ਗੁਰੂਦੁਆਰਾ ਪ੍ਬੰਧਕ ਕਮੇਟੀ ਗੌਰੀਸ਼ੰਕਰ ਰੋਡ,ਗੁਰੂਦੁਆਰਾ ਪ੍ਬੰਧਕ ਕਮੇਟੀ ਸੋਨਾਰੀ,ਗੁਰੂਦੁਆਰਾ ਪ੍ਬੰਧਕ ਕਮੇਟੀ ਮਾਨਗੋ, ਦੁਪਟਾ ਸਾਗਰ ਬਿਸਟੁਪੁਰ ਦੇ ਸਹਯੋਗ ਨਾਲ ਪਾ੍ਪਤ ਕਰ ਰਹੇ ਹੋ।



jamshedpur-संगतसर गुरुद्वारा नारगा में संगत का समंदर।”होला मोहल्ला” बड़ी श्रद्धा और उत्साह से मनाया गया।



jamshedpur-सरदार भगवान सिंह पुनः मानगो गुरुद्वारा साहिब के प्रधान मनोनीत किये गए।



jamshedpur-सिखों के नववर्ष पर साकची गुरुद्वारा में एक दिवसीय रक्तदान शिविर, 48 यूनिट रक्त संग्रहित



jamshedpur-सीजीपीसी प्रधान सरदार भगवान सिंह ने सीतारामडेरा गुरुद्वारा कमेटी की तारीफ की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *