Loading ...

jamshedpur-टिनप्लेट गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान पद के उम्मीदवार सरदार गुरदयाल सिंह मानावाल ने अपनी स्थिति साफ की.

---Advertisement----
---Advertisement----
---Advertisement----
🔇
×
---Advertisement----

jamshedpur

SIKH MEDIA

जमशेदपुर: टिनप्लेट गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान पद के उम्मीदवार सरदार गुरदयाल सिंह मानावाल और कश्मीर सिंह शिरे ने अपनी स्थिति साफ कर दी है उनका कहना है कि इलाके की संगत चुनाव चाहती है। संगत के आदेश को शिरोधार्य कर टीम ने मानावाल को उम्मीदवार बनाया हैं और वे चुनाव लड़ेंगे। सत्ता पक्ष को जवाब देते हुए उन्होंने कहा कमेटी बनाने का समय नामांकन से पहले तक था। जो खत्म हो गया। अब मिल बैठकर पता नहीं क्यों कमेटी बनाने की बात हो रही है जो समझ से परे है।

मानावाल के अनुसार पिछली बार वे चुनाव लड़े थे, उस समय भी चुनाव को टाला जा सकता था। सुरजीत सिंह चुनाव जीतने के बाद भी दिल बड़ा करके कमेटी का गठन कर सकते थे। उन्होंने ऐसा कुछ भी नहीं किया।

अब संगत और टीम ने उन्हें अपना उम्मीदवार बनाया है, वह संगत के उम्मीदवार हैं। अपनी ओर से वे कोई फैसला नहीं ले सकते हैं। वे सामूहिक फैसला लेने में यकीन करते हैं। मौजूदा कमेटी से आग्रह है कि वह सर्वसम्मति बनाने की बात कर संगत को गुमराह नहीं करें। चुनाव जितनी जल्दी हो जाए उतना अच्छा रहेगा। चुनाव निष्पक्ष, पारदर्शी एवं ईमानदारी तरीके से हो सभी यही चाहते हैं। संगत जिसे चाहेगी उसे जीत का माला पहना देगी।

ये समाचार आप सेन्ट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी जमशेदपुर,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी गौरीशंकर रोड जुगसलाई, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सोनारी,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी मानगो,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी टुईलाडुंगरी, सरदार सुरेन्द्र पाल सिंह जी “टिटू” स्टेट चेयरमैन बिल्डर्स एशोसिएशन ऑफ इंडिया ( झारखंड राज्य) गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी साक्ची,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी नामदा बस्ती,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सीतारामडेरा,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी टिनप्लेट,दुपट्टा सागर बिस्टुपुर के सौजन्य से प्राप्त कर रहे हैं।



jamshedpur-सीतारामडेरा गुरुद्वारा में गुरमत ज्ञान समर कैंप का आयोजन।



jamshedpur-नामदा बस्ती गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की नई पहल।



Breaking-तख्त श्री हरमंदिर जी पटना साहिब के पालकी से सुच्चे मोतीयों की कीमती माला गायब।



jamshedpur-टिनप्लेट गुरुद्वारा कमेटी चुनाव: 10 मई को संगत चुनेगी प्रधान।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *