jamshedpur-नम आँखों से गुरदीप पप्पू ने स्वीकार किया दिवंगत पिता गुरदयाल सिंह के लिए पंथ सेवा रत्न सम्मान,know more about it.
1 min readjamshedpur
daily dose news
गुरदयाल सिंह की अंतिम अरदास में शामिल हुए कोल्हान के कई गणमान्य
साकची गुरुद्वारा साहिब में 40 वर्षों तक कीर्तन गायन की निष्काम करने वाले दिवंगत गुरदयाल सिंह के लिए पंथ सेवा रत्न सम्मान स्वीकार करते वक़्त पुत्र गुरदीप सिंह पप्पू अपने आंसुओं पर काबू नहीं पा सके। नम आँखों से गुरदीप सिंह पप्पू ने अपने पिता स्वर्गीय गुरदयाल सिंह के लिए विशिष्ट सम्मान साकची गुरुद्वारा साहिब के प्रधान निशान सिंह के हाथों से ग्रहण कर सर माथे पर लगाते हुए गर्व से स्वीकार किया।
ਇਹ ਖਬਰ ਤੁਸੀਂ ਗੁਰੂਦਵਾਰਾ ਪ੍ਬੰਧਕ ਕਮੇਟੀ ਸਾਕਚੀ, ਗੁਰੂਦਵਾਰਾ ਪ੍ਬੰਧਕ ਕਮੇਟੀ ਸੋਨਾਰੀ, ਦੁਪਟਾ ਸਾਗਰ ਬਿਸਟੁਪੁਰ ਨਾਗੀ ਮੋਬਾਈਲ ਕਮਯੁਨੀਕੇਸੰਸ ਦੇ ਸਹਾਇਤਾ ਨਾਲ ਪਾ੍ਪਤ ਕਰ ਰਹੇ ਹੋ ਜੀ।
बुधवार को साकची गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) दिवंगत सरदार गुरदयाल सिंह को मरणोपरांत पंथ सेवा सम्मान से नवाजा गया। इस सम्मान की घोषणा करते हुए साकची गुरुद्वारा के प्रधान सरदार निशान सिंह ने गुरदयाल सिंह को गुरुघर का सच्चा सेवक करार दिया। गुरदीप सिंह पप्पू ने सम्मान प्राप्त करने के बाद कहा कि उन्हें अपने पिता पर गर्व है, जिन्होंने अपने जीते जी सिख समाज और गुरुघर की खूब सेवा की। सम्मानस्वरूप उन्हें शॉल ओढ़ाकर स्मारिका भेंट की गई।
https://t.me/dailydosenews247jamshedpur
साकची के प्रधान निशान सिंह ने कहा दिवंगत गुरदयाल सिंह ने गुरुद्वारा साहिब साकची में पिछले 40 वर्षों से निष्काम सेवा निभाई है और वे इस सम्मान के हकदार हैं। सीजीपीसी के प्रधान सरदार भगवान सिंह और चेयरमैन सरदार शैलेंद्र सिंह ने गुरदयाल सिंह को कौम का रत्न बताया और कहा उनके द्वारा की गयी सेवा आने वाली पीढ़ी को प्रेरित करेगी।
साकची गुरुद्वारा में उनकी अंतिम अरदास पर जमशेदपुर के कई गणमान्य व्यक्तियों ने उपस्थित होकर संवेदना प्रकट की। मुख्य रूप से सरदार भगवान सिंह, सरदार शैलेंद्र सिंह, सरदार निशान सिंह, राकेश्वर पांडेय, प्रभात कुमार, जयप्रकाश, विनोद सिंह, मंटू सिंह, नंदू पटेल, दिनेश कुमार, अजय अग्रवाल, भुवनेश्वर सिंह, रिटायर्ड डीएसपी बीरेंद्र यादव, हरजीत सिंह विरदी, संता सिंह, सुखदेव सिंह खालसा, परविंदर सिंह, परमजीत सिंह काले, सुरजीत सिंह छीत्ते, ट्रस्टी सरदार रविंद्र सिंह, सतनाम सिंह सिद्धू, सतनाम सिंह घुम्मन, जसवीर सिंह गांधी, सुखदेव सिंह बिट्टू, अमरजीत सिंह, कुलदीप सिंह शेरगिल, कुलविंदर सिंह, जयमल सिंह बरियार, सत्येंद्र सिंह रोमी, त्रिलोचन सिंह तोची, बलबीर सिंह बाऊ, जगमिन्दर सिंह काके ने अंतिम अरदास में शामिल होकर शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की। सिंहभूम चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष विजय आनंद मुनका ने भी सांत्वना पत्र देकर गुरदीप सिंह पप्पू को अपनी संवेदना प्रकट की।