Loading ...

Jamshedpur-केपीएल का शानदार आगाज, किंग्स XI पंजाब और टिनप्लेट सुपर किंग्स सेमीफाइनल में

---Advertisement----
---Advertisement----
---Advertisement----
🔇
×
---Advertisement----

jamshedpur

SIKH MEDIA

जमशेदपुर के को-ऑपरेटिव मैदान में शुक्रवार को खालसा प्रीमियर लीग (केपीएल) का शानदार आगाज हुआ, जिसमें रोमांचक मुकाबलों के बाद किंग्स XI पंजाब, साकची और टिनप्लेट सुपर किंग्स ने सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। टूर्नामेंट के सभी मैच प्रतिस्पर्धात्मक और उत्साहपूर्ण माहौल में खेले जा रहे हैं।

गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी, साकची द्वारा आयोजित खालसा प्रीमियर लीग के आज खेले गए पहले मैच में टिनप्लेट सुपर किंग्स ने जेम्को XI को 6 विकेट से हराया। जेम्को ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 ओवर में 75 रन बनाए जिसमे प्रिंस (18) और जगराज ने (15) रनों का योगदान दिया। जवाब में टिनप्लेट की टीम ने 6.3 ओवर में 78 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया।

टिनप्लेट की ओर से राज (23 रन) और मनजीत (21 रन) ने शानदार बल्लेबाजी की। वहीं, परम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए गेंदबाजी में 2 विकेट लेने के साथ बल्लेबाजी में भी योगदान दिया और उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया। दूसरे मैच में किंग्स XI पंजाब, साकची ने गुरसिख क्रिकेट एसोसिएशन को 7 विकेट से हराया। गुरसिख की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 ओवर में 92 रन बनाए। आकाश (24) और मलकीत (18) ने सर्वाधिक रन बनाये।

जवाब में किंग्स XI पंजाब ने 7.2 ओवर में 95 रन बनाकर मुकाबला जीत लिया। ध्रुवपाल ने शानदार 40 रनों की पारी खेली और टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई, जिसके लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। कीरत ने 25 रनो का योगदान दिया।

आज के मुख्य अथिति गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी, साकची के प्रधान सरदार निशान सिंह ने टीम सहित गुब्बारे उड़ा कर खेल प्रतियोगिता का विधिवत उद्धाटन किया और टूर्नामेंट के सफल आयोजन पर प्रसन्नता जताते हुए कहा कि केपीएल न केवल खेल प्रतिभाओं को मंच प्रदान करता है, बल्कि युवाओं में अनुशासन, टीम भावना और आपसी भाईचारे को भी मजबूत करता है। आने वाले मुकाबले और भी रोमांचक होंगे।

टूर्नामेंट के तकनिकी निदेशक बलजीत संसोआ ने बताया कि टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला रविवार को खेला जाएगा। इस अवसर पर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खिलाड़ी एवं झारखंड राज्य क्रिकेट संघ के महासचिव सौरव तिवारी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। टूर्नामेंट के सफल आयोजन से खेल प्रेमियों में खासा उत्साह देखा जा रहा है और सेमीफाइनल मुकाबलों को लेकर दर्शकों में भारी उत्सुकता बनी हुई है।

ये समाचार आप सेन्ट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी जमशेदपुर,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी गौरीशंकर रोड जुगसलाई, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सोनारी,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी मानगो,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी टुईलाडुंगरी, सरदार सुरेन्द्र पाल सिंह जी “टिटू” स्टेट चेयरमैन बिल्डर्स एशोसिएशन ऑफ इंडिया ( झारखंड राज्य) गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी साक्ची,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी नामदा बस्ती,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सीतारामडेरा,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी टिनप्लेट,दुपट्टा सागर बिस्टुपुर के सौजन्य से प्राप्त कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *