Jamshedpur-K-79 में ‘कुकिंग विदाउट फायर’ प्रतियोगिता आयोजित की गई।

Jamshedpur
SIKH MEDIA
बैसाखी पर ‘बिना आग के खाना पकाने’ की प्रतियोगिता में परमजीत-जसप्रीत की टीम प्रथम
ये समाचार आप सेन्ट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी जमशेदपुर,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी गौरीशंकर रोड जुगसलाई, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सोनारी,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी मानगो,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी टुईलाडुंगरी, सरदार सुरेन्द्र पाल सिंह जी “टिटू” स्टेट चेयरमैन बिल्डर्स एशोसिएशन ऑफ इंडिया ( झारखंड राज्य) गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी साक्ची,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी नामदा बस्ती,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सीतारामडेरा,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी टिनप्लेट,दुपट्टा सागर बिस्टुपुर के सौजन्य से प्राप्त कर रहे हैं।
https://www.facebook.com/share/v/1GNNdChkja
जमशेदपुर: सीताराम डेरा गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा खालसा सृजना दिवस एवं बैसाखी को मुख्य रखते हुए जमशेदपुर में पहली बार होटल K-79 में ‘कुकिंग विदाउट फायर’ प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें 25 टीमों (50 प्रतिभागी) ने हिस्सा लिया।
जजों का पैनल।
प्रिया गुप्ता, प्रियंका गिल और नवजीत कौर मारवा ने जज की भूमिका निभाई।इस बीच जजों ने प्रत्येक टीम द्वारा बनाये गए व्यंजन को टेस्ट कियाऔर निर्णय लिया जिसमें टीम-14 (परमजीत कौर व जसप्रीत कौर) को ₹15,000 का पहला इनाम मिला। वहीं, टीम-11( मनमीत कौर & सतनाम कौर) को ₹10,000 और टीम-6( जसबीर कौर & लखविंदर कौर) को ₹5,000 का पुरस्कार दिया गया।
इस आयोजन को सफल बनाने में मुख्य रूप से गुरदीप सिंह लाडी एवं अविनाश सिंह खालसा की भूमिका रही।
क्या है उद्देश्य।
सीतारामडेरा शहीद बाबा दीपसिंह गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा करवाये गये इस आयोजन का मकसद आपसी मेलजोल बढ़ाने एवं विशेष रूप से बैसाखी पर्व पर एक गेट-टू-गेदर के माध्यम से आपसी प्यार तथा सौहार्द स्थापित करने एवं सिख परिवारों का आपसी जान पहचान बढ़ाने के मकसद से उक्त कार्यक्रम किया गया था। जिसकी जमशेदपुर की सिख संगत भूरी भूरी प्रशंसा कर रही है।
कार्यक्रम के अंत में गुरदीप सिंह, अविनाश सिंह और हरविंदर कौर बंसल वॉयस प्रिसिंपल नरभेराम पब्लिक स्कूल ने सभी प्रतिभागियों को सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया। यह एक बहुत ही अच्छा मंच था जहां सिख घरों की महिलाओं ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया।
https://www.facebook.com/share/v/19v37Zoucz
https://www.facebook.com/reel/979178854707575