jamshedpur-नामदा बस्ती गुरुद्वारा में गुरमत समर कैंप का भव्य आयोजन।

SIKH MEDIA
जमशेदपुर- नामदा बस्ती गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी स्त्री सत्संग सभा एवं नौजवान सभा के संयुक्त तत्वावधान से नामदा बस्ती गुरुद्वारा में तीन दिवसीय गुरमत समर कैंप का भव्य आयोजन किया गया। जहां लगभग 120 से अधिक बच्चे युवा एवं बुजुर्ग गुरमत की शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं।
इस संबंध में दूरभाष पर जानकारी देते हुए नामदा बस्ती गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान सह सेन्ट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के संयुक्त महासचिव सरदार दलजीत सिंह ने मीडिया को बताया कि उक्त तीन दिवसीय गुरमत शिक्षा कैंप में बच्चों के स्कूलों की गर्मियों की छुट्टी के मद्देनजर रखते हुए गुरुद्वारा साहिब मे गुरमत शिक्षा कैंप लगाया गया है। जिसमें तकरीबन 120 से 140 बच्चे भाग ले रहे हैं। इस मौके पर बच्चों को गुरु मर्यादा सिख इतिहास गुरमुखी पंजाबी भाषा का ज्ञान दिया जाता है। जिससे बच्चों को अपने धर्म और कौम के बारे मे जानकारी हो।
उन्होंने बताया कि उक्त गुरमत कैंप में बच्चों को शहर के शिक्षक गुरमत की शिक्षा दे रहे हैं, जिसमें मुख्य रूप से सुखविंदर सिंह, हरदीप सिंह, सीतू बहनजी, जसबीर कौर डिंपी, गुरप्रीत सिंह, दलजीत सिंह, सुखवंत सिंह, विक्रम सिंह, जसवंत सिंह, बलविंदर कौर, किरनदीप कौर, कमलजीत कौर आदि बच्चों को गुरमत शिक्षा से जोड़ रहे हैं।
इस बीच प्रधान सरदार दलजीत सिंह ने कहा कि कल यानी रविवार 7 मई को शाम 7 बजे उक्त गुरमत समर कैंप का भव्य समापन समारोह होगा। जिसमें भाग ले रहे सभी बच्चों को पुरस्कार एवं सर्टिफिकेट वितरित किया जाएगा।
