Loading ...

jamshedpur-देशभक्ति, अनुशासन और उत्कृष्टता का संदेश -अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद एवं क्रीड़ा भारती, जमशेदपुर

---Advertisement----
---Advertisement----
---Advertisement----
🔇
×
---Advertisement----

 

jamshedpur

अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद एवं क्रीड़ा भारती, जमशेदपुर के संयुक्त तत्वावधान में दिनांक 31 मई 2026, रविवार को सायं 5:30 बजे JNAC, साकची, जमशेदपुर में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का उद्देश्य राष्ट्रभक्ति, अनुशासन, सामाजिक समरसता एवं उत्कृष्टता के मूल्यों को समाज में बढ़ावा देना तथा युवाओं को राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरित करना था।कार्यक्रम में पूर्व सैनिकों, समाजसेवियों, खेल प्रेमियों तथा गणमान्य नागरिकों की सक्रिय सहभागिता रही। इस अवसर पर भारतीय एथलेटिक्स की हालिया उपलब्धियों पर चर्चा करते हुए युवा धावक गुरिंदरवीर सिंह की ऐतिहासिक सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त की गई।

वक्ताओं ने बताया कि वर्ष 2026 के एथलेटिक्स फेडरेशन कप में गुरिंदरवीर सिंह ने पुरुषों की 100 मीटर दौड़ को मात्र 10.09 सेकंड में पूरा कर नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड स्थापित किया तथा स्वर्ण पदक अपने नाम किया। इस उपलब्धि के साथ वे 100 मीटर स्पर्धा में 10.10 सेकंड की बाधा तोड़ने वाले पहले भारतीय धावक बन गए हैं। उपस्थित जनों ने इसे भारतीय खेल इतिहास की एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताते हुए युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत कहा।

 

कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि पूर्व सैनिक राष्ट्र की अमूल्य धरोहर हैं। भारतीय सेना में अपने जीवन का महत्वपूर्ण समय राष्ट्र सेवा को समर्पित करने के बाद भी वे समाज एवं राष्ट्र निर्माण के कार्यों में निरंतर योगदान दे रहे हैं। परिषद द्वारा समय-समय पर सेवा कार्य, सुरक्षा जागरूकता अभियान, युवा मार्गदर्शन, पर्यावरण संरक्षण तथा सामाजिक सरोकारों से जुड़े अनेक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।

अतिथियों ने पूर्व सैनिकों के त्याग, समर्पण और अनुशासन को नमन करते हुए युवाओं से राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि खेल, शिक्षा, विज्ञान और सामाजिक सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्टता प्राप्त कर युवा भारत को नई ऊँचाइयों तक पहुंचा सकते हैं।

वक्ताओं क्रीड़ा भारती झारखंड महामंत्री राजीव कुमार ने कहा कि गुरिंदरवीर सिंह की रिकॉर्डतोड़ उपलब्धि और पूर्व सैनिकों के प्रेरणादायी जीवन मूल्यों में एक समानता है—अनुशासन, समर्पण, कठिन परिश्रम और राष्ट्र के प्रति अटूट प्रतिबद्धता। यही मूल्य भारत को विकास और प्रगति के नए शिखरों तक पहुंचाने में सहायक होंगे।

 

 

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी लोगों ने राष्ट्र की एकता, अखंडता और विकास के लिए मिलकर कार्य करने तथा युवाओं में राष्ट्रभक्ति और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना विकसित करने का संकल्प लिया। यह आयोजन समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करने तथा युवाओं को उत्कृष्टता के लिए प्रेरित करने वाला सिद्ध हुआ।

 

JODI RIDERS अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद सत्येंद्र कुमार सिंह जसवीर सिंह नरसिंह सिंह रमेश प्रसाद राम बाबू प्रकाश पटेल विकास कुमार परमहंस यादव अजीत कुमार झा मोहन दुबे निरंजन शर्मा HM भारती संजय कुमार सिंह एन के पाठक डीएन सिंह शशि भूषण सिंह एन धोखे किशोर प्रसाद योगेश कुमार सिंह विजय कुमार क्रीड़ा भारती सुभाष कुमार।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *