jamshedpur-आदित्यपुर नगर निगम के डिप्टी मेयर अंकुर सिंह को सीजीपीसी द्वारा सम्मानित किया गया।

jamshedpur
SIKH MEDIA
जमशेदपुर- आदित्यपुर नगर निगम के नवनिर्वाचित डिप्टी मेयर अंकुर सिंह को सेन्ट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के पदाधिकारियों ने उनके आफिस जाकर अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया।
बताते चलें कि सरायकेला जिला समाहरणालय सभागार में सोमवार को आदित्यपुर नगर निगम के डिप्टी मेयर पद के लिए चुनाव कराया गया। जिसमें वार्ड 18 के पार्षद अंकुर सिंह ने महज 1 वोट के अंतर से जीत हासिल करके सभी को चौंका दिया। वोटिंग के दौरान 35 वोट में 18 वोट अंकुर सिंह को एवं 17 वोट उनके प्रतिद्वंद्वी वार्ड 29 की पार्षद अर्चना सिंह को मिले।
सेन्ट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा सम्मान पाकर अंकुर सिंह ने सीजीपीसी प्रधान सरदार भगवान् सिंह का आभार व्यक्त किया।
इस मौके पर सेन्ट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान सरदार भगवान् सिंह समेत महासचिव गुरचरण सिंह बिल्ला, सिनीयर मीत प्रधान सुखविंदर सिंह राजू, सलाहकार सुरिंदर सिंह शिन्दा, परविंदर जीत सिंह सरताज सिंह बाजवा, दविन्द्रर सिंह लवली, राजू पांडे मौजूद थे।
ये समाचार आप सेन्ट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी जमशेदपुर,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी गौरीशंकर रोड जुगसलाई, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सोनारी,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी मानगो,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी टुईलाडुंगरी, सरदार सुरेन्द्र पाल सिंह जी “टिटू” स्टेट चेयरमैन बिल्डर्स एशोसिएशन ऑफ इंडिया ( झारखंड राज्य) गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी साक्ची,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी नामदा बस्ती,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सीतारामडेरा,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी टिनप्लेट,दुपट्टा सागर बिस्टुपुर के सौजन्य से प्राप्त कर रहे हैं।