jamshedpur-सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक समिति की बैठक में अखण्ड तिरंगा यात्रा कार्यक्रम की भव्य सफलता का संकल्प,know more about it.

1 min read
Spread the love

jamshedpur

DAILY DOSE NEWS

जमशेदपुर I सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक समिति (सीजीपीसी) के तत्वावधान में आज एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें अखंड तिरंगा यात्रा के समापन एवं तिरंगा फहराहो कार्यक्रम की भव्य सफलता सुनिश्चित करने पर विस्तृत चर्चा की गई। इस दौरान समिति के सदस्यों ने संकल्प लिया कि यह आयोजन पूर्ण गरिमा और भव्यता के साथ संपन्न होगा, जिससे राष्ट्रभक्ति की भावना को और अधिक प्रबल किया जा सके।

jamshedpur

बैठक में उपस्थित सभी पदाधिकारियों और गुरुद्वारा प्रबंधकों ने इस आयोजन को ऐतिहासिक बनाने हेतु पूर्ण समर्पण से कार्य करने का निश्चय किया। सभी ने एकमत से कहा कि यह यात्रा उन वीरों को श्रद्धांजलि अर्पित करने का माध्यम है, जिन्होंने इस राष्ट्र की रक्षा और सम्मान के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया। अतः इसे पूर्ण सम्मान और आदर के साथ संपन्न किया जाएगा।

बैठक में लगभग सभी गुरुद्वारों के प्रधान, समिति के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं अन्य गणमान्य सदस्य उपस्थित थे।
मुख्य रूप से पटना साहिब के महासचिव इंद्रजीत सिंह उपाध्यक्ष चंचल सिंह , प्रधान महेंद्र पाल सिंह भाटिया महासचिव गुरचरण सिंह बिल्ला कोषाध्यक्ष गुरनाम सिंह बेदी सलाहकार परविंदर सिंह सोहल, कुलविंदर पन्नू सुखविंदर सिंह राजू हरविंदर सिंह मंटू लखविंदर सिंह दलबीर सिंह सुखदेव सिंह बिट्टू जोगिंदर सिंह जोगी रणजीत सिंह माथारू अवतार सिंह सोखी राजू मारवा दलजीत सिंह सरबजीत सिंह ग्रेवाल हरदीप सिंह डीपी सेंट्रल स्त्री सभा की प्रधान रविंदर कौर चेयरमैन कमलजीत कौर संरक्षक दलबीर कौर महासचिव परमजीत कौर ने अपने विचार साझा किए और इस ऐतिहासिक आयोजन की महत्ता पर प्रकाश डाला।

बैठक की अध्यक्षता प्रधान भगवान सिंह एवं मंच संचालन चेयरमैन सरदार शैलेंद्र सिंह ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन गुरु चरण सिंह बिल्ला ने किया,प्रधान भगवान सिंह एवं चेयरमैन सरदार शैलेंद्र सिंह सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक समिति की ओर से सभी शहरवासियों से आह्वान किया गया कि वे अधिक से अधिक संख्या में एग्रीको मैदान में सुबह 9:00 बजे पहुंच कर इस राष्ट्रभक्ति पूर्ण कार्यक्रम में भाग लें और माँ भारती को समर्पित इस पावन यात्रा का साक्षी बनें।

PLEASE READ THIS ALSO

jamshedpur-साकची गुरुद्वारा चुनाव: श्याम सिंह बनाये गए सह संयोजक,know more about it.

jamshedpur-पौधरोपण कर और बच्चों को जागरूक कर आधुनिक पावर में मनाया गया पृथ्वी दिवस.know more about it.

jamshedpur-उत्तम कुमार सिंह बने गुरु नानक मध्य विद्यालय, मानगो के प्रधानाध्यापक,know more about it.

violence-कनाडा में खालिस्तानी समर्थकों ने गुरुद्वारा को बनाया निशाना, भारत विरोधी लिखे नारे,know more about it.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *