jamshedpur-जुगसलाई नगर परिषद क्षेत्र में नंगी तारों के स्थान पर जल्द ही केबुल तार लगाए जाएंगे -आनंद कौशिक

jamshedpur
DAILY DOSE 24/7
जमशेदपुर l जुगसलाई के वरिष्ठ नागरिकों का एक प्रतिनिधिमंडल सरदार शैलेंद्र सिंह बंटी सिंह के नेतृत्व में विद्युत विभाग के कार्यपालक अभियंता आनंद कौशिक से उनके कार्यालय में मिला एवं उनके द्वारा किए गए अच्छे कार्यों के लिए उन्हें शॉल भेंट कर सम्मानित किया गया.
प्रतिनिधि मंडल ने जुगसलाई नगर परिषद क्षेत्र में सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए नंगी तारों के स्थान पर केबुल तार लगाने की मांग की साथ ही बिजली विभाग द्वारा कई महीनो पूर्व लगाए जा रहे स्मार्ट मीटर का बिल अभी तक नहीं लिए जाने की जानकारी दी.
कार्यपालक अभियंता आनंद कौशिक ने जुगसलाई क्षेत्र में जल्द से जल्द नंगी तारों के स्थान पर केबुल तार लगाने के लिए कार्रवाई करने का आश्वासन दिया एवं स्मार्ट मीटर के बारे में बताया कि स्मार्ट मीटर में ऐसी व्यवस्था की गई है कि हर महीने में 1 तारीख से 10 तारीख के अंदर अंदर उपभोक्ता के मोबाइल में बिल का पूरा विवरण आ जाएगा साथ यह भी बताया कि अगर कोई व्यक्ति कुछ महीने के लिए घर बंद कर बाहर चला गया है तो उस हालत में स्मार्ट मीटर में बिजली बिल शून्य ही रहेगा उन्होंने मुख्य सड़कों पर लगाए गए खभों को जांच कर व्यवस्थित करने का आश्वासन भी दिया.
प्रतिनिधि मंडल में सरदार शैलेंद्र सिंह के अलावा बंटी सिंह नितेश सिंह टिल्लू शर्मा मोनू सोनकर अमृतपाल सिंह मनु आदि कई लोग शामिल थे.