Loading ...

jamshedpur-‘आसा दी वार’ किर्तन समागम की सेवा सरदार सुरिंदरपाल सिंह मोटरां वाले द्वारा की जाएगी।know more about it.

---Advertisement----
---Advertisement----
---Advertisement----
🔇
×
---Advertisement----

jamshedpur

SIKH MEDIA

जमशेदपुर: शहर के प्राचीन गुरुद्वारा साहिब गौरीशंकर रोड जुगसलाई में प्रत्येक सप्ताह की तरह इस रविवार को भी आसादीवार किर्तन बड़ी श्रद्धा के साथ किया जाएगा।

https://www.instagram.com/fashion_at_a_glancee?igsh=YmxyNGF1cXJhN3Js

jamshedpur

इस संबंध में गौरीशंकर रोड गुरुद्वारा स्त्री सत्संग सभा की प्रधान बीबी इंदरजीत कौर टिम्पी ने संवाददाता को बताया कि गुरुद्वारा साहिब में प्रत्येक रविवार को सुबह 6 बजे से 8 बजे तक गौरीशंकर रोड गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सहयोग से स्थानीय स्त्री सत्संग सभा एवं इलाके की समूह संगत द्वारा श्री गुरु नानक देव जी की बाणीं ‘आसादीवार’ किर्तन समागम किया जाता है।

इस सप्ताह आसादीवार किर्तन की सेवा जुगसलाई निवासी सरदार सुरिंदरपाल सिंह मोटरां वाले द्वारा की जाएगी। सरदार सुरिंदर पाल सिंह मोटरां वाले गुरु घर के अनन्य सेवक हैं। और उनका गुरु घर से काफी लगाव है। उन्होंने गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी गौरीशंकर रोड के प्रधान सरदार अमरजीत सिंह गांधी से इस रविवार दिनांक 09-03-2025 को ‘आसादीवार’ किर्तन की सेवा करने के लिए आग्रह किया। जिसे कमेटी ने सहर्ष स्वीकार कर लिया।
बताते चलें, कि आसादीवार किर्तन का समय सुबह 6 बजे से 8 बजे तक निर्धारित किया गया है। इसमें किसी प्रकार का बदलाव नहीं हो सकता।

Please Read This


jamshedpur-चेयरमैन सरदार शैलेंद्र सिंह गुरमीत सिंह महासचिव अमरजीत सिंह गुरु चरण सिंह बिल्ला बने.


jamshedpur-गले में तिरंगा डाले जनसमर्थन के लिए पदयात्रा को निकली बलबीर कौर.


jamshedpur-अमृतवेला परिवार के संस्थापक गुरदीप सिंह सलूजा 100 वें सप्ताह के अवसर पर भरेंगे हाजरी।


jamshedpur-9-10 फरवरी को शहीदी समागम के दौरान गुरमत ज्ञान कान्टेस्ट का आयोजन।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *