jamshedpur-गुरदीप सिंह सलुजा द्वारा शहर में आरंभ किया गया अमृतवेला परिवार का कार्यक्रम कल साक्ची गुरुद्वारा में।

SIKH MEDIA
अमृतवेला परिवार का कीर्तनी जत्था करेगा निहाल
साकची गुरुद्वारा साहिब में रविवार, 12 जुलाई को प्रातःकालीन “आसा की वार” कीर्तन दरबार का भव्य आयोजन किया जा रहा है। यह विशेष और पावन समागम गुरुद्वारा साहिब साकची के प्रांगण में प्रातः 4:30 बजे से शुरू होकर 6:30 बजे तक चलेगा। शहर भर से श्रद्धालु इस दिव्य आयोजन का हिस्सा बनने के लिए अहले सुबह गुरु घर में एकत्रित होंगे।
बताते चलें कि आज से तीन साल पहले समाजसेवी सरदार गुरदीप सिंह सलुजा द्वारा आरंभ किया गया उक्त अमृतवेला परिवार का कार्यक्रम शहर के विभिन्न गुरुद्वारों में प्रत्येक रविवार को अमृत बेला में 4:30 बजे से 6:30 बजे तक श्री गुरु नानक देव जी द्वारा रचित आसा दी वार किर्तन गायन किया जाता है।
गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी साकची द्वारा अमृतवेला परिवार के सहयोग से आयोजित इस आध्यात्मिक दरबार में गुरदीप सिंह सलुजा के सहयोग से तैयार किया गया गुरसिख कीर्तनी जत्था ‘अमृतवेला परिवार’ अपनी मधुर गुरबाणी और शबद कीर्तन की प्रस्तुति से उपस्थित संगत को निहाल करेगा। प्रभात बेला (अमृतवेला) में होने वाला यह आयोजन सिख परंपरा के अनुरूप आत्मिक शांति, नाम सिमरन और गुरु भक्ति का अद्भुत संगम प्रस्तुत करेगा।
आयोजन की तैयारियों को लेकर गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी, साकची के प्रधान सरदार निशान सिंह ने संगत को आह्वान किया है कि “आसा की वार” केवल एक कीर्तन नहीं है, बल्कि यह गुरबाणी के माध्यम से हमारी सोई हुई आत्मा को जागृत करने का एक दिव्य अवसर है। सभी को अपने व्यस्त जीवन से समय निकालकर प्रभात बेला में गुरु घर अवश्य पहुंचना चाहिए और इस पावन रस का आनंद लेना चाहिए।
महासचिव परमजीत सिंह काले ने इस बात पर जोर दिया कि ऐसे धार्मिक समागम समाज में आध्यात्मिक चेतना, आपसी प्रेम और एकता की भावना को मजबूत करते हैं। आध्यात्मिक ऊर्जा और भक्ति का एक अनूठा संगम देखने को मिलेगा। कीर्तन दरबार की समाप्ति की अरदास के बाद संगत के लिए जलपान की भी व्यवस्था की गयी है।
ये समाचार आप सेन्ट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी जमशेदपुर,अर्जुन सिंह वालिया किताडीह, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी गौरीशंकर रोड जुगसलाई, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सोनारी,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी मानगो,सरदार सुरेन्द्र पाल सिंह जी “टिटू” स्टेट चेयरमैन बिल्डर्स एशोसिएशन ऑफ इंडिया ( झारखंड राज्य) गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी साक्ची,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी नामदा बस्ती,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सीतारामडेरा,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी टिनप्लेट,दुपट्टा सागर बिस्टुपुर के सौजन्य से प्राप्त कर रहे हैं।