jamshedpur-अकाल तख्त के जत्थेदार ने सनातनी सिख के बारे में ये क्या कह दिया।




jamshedpur
SIKH MEDIA JAMSHEDPUR
सिखों में सनातनी सिख जैसा कोई शब्द है ही नहीं-गढ़गज
जमशेदपुर l श्री गुरु तेग बहादुर जी की 350 साला शहादत को समर्पित रामगढ़िया सभागार में सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा आयोजित सभी गुरुद्वारा कमेटीया धर्म प्रचार कमेटी अकाली दल स्त्री सत्संग सभाएं नौजवान सभाएं के प्रतिनिधियों की भवय धार्मिक समागम आयोजित हुआ।
ये समाचार आप सेन्ट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी जमशेदपुर,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सोनारी,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी मानगो,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी टुईलाडुंगरी, सरदार सुरेन्द्र पाल सिंह जी “टिटू” स्टेट चेयरमैन बिल्डर्स एशोसिएशन ऑफ इंडिया ( झारखंड राज्य) देशी डिलाइट्स,रिफ्यूजी कालोनी, बीबी इंद्रजीत कौर( President Istri Satsang Sabha Gourishanker Road) गुरु रामदास सेवा दल सोनारी,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी साक्ची,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी नामदा बस्ती,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सरजामदा,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सीतारामडेरा,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी टिनप्लेट,दुपट्टा सागर बिस्टुपुर के सौजन्य से प्राप्त कर रहे हैं।

जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में दुनिया के सभी सिखों के सर्वोच्च पद पर आसिन श्री अकाल तख्त के जत्थेदार सिंह साहब ज्ञानी कुलदीप सिंह गढ़गज एवं वरिष्ठ अतिथि शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के पूर्व महासचिव गुरु चरण सिंह ग्रेवाल तख्त श्री पटना साहिब के महासचिव इंद्रजीत सिंह कोलकाता के जगमोहन सिंह गिल ज्ञानी गुरविंदर सिंह आदि कई लोग शामिल हुए।

इस मौके पर सर्वप्रथम श्री अकाल तख्त के सिंह साहब ज्ञानी कुलदीप सिंह गढ़गज ने स्वयं मूल मंत्र का पाठ कर धार्मिक समागम की शुरुआत की सर्वप्रथम केंद्रीय कमेटी के प्रधान भगवान सिंह अकाली दल के प्रधान सुखदेव सिंह खालसा रामगढ़िया सभा के प्रधान केपीएस बंसल महासचिव ताजवीर सिंह कलसी सेंट्रल सिख स्त्री सत्संग सभा द्वारा अतिथियों का शॉल सिरोपा एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर बोले सो निहाल सत श्री अकाल के जयकारों के बीच स्वागत किया गया। इसके बाद सभी गुरुद्वारा कमेटीयो के प्रधान एवं उनकी टीम द्वारा किए गए उत्कृष्ट कार्यों के लिए जत्थेदार सिंह साहब ज्ञानी कुलदीप सिंह गढ़गज के कर कमलो से स्मृति चिन्ह भेंट किए गए।

इस विशेष मौके पर अपने संबोधन में जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह ने सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा आयोजित किए गए भव्य धार्मिक सभा के आयोजन के लिए सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान भगवान सिंह एवं उनकी पूरी टीम के द्वारा किए गए कार्यों को हरी झंडी देते हुए उनकी पीठ थपथपाई और सिख संगत द्वारा उठाए गए मुद्दे पर कहा कि सिखों में सनातनी सिख जैसा कोई शब्द है ही नहीं।
गुरसिख केवल गुरु ग्रंथ साहिब को मानने वाले होते हैं।

उन्होंने भगवान सिंह एवं उसकी टीम का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि क्या जमशेदपुर के सिख भगवान सिंह के साथ खड़े हैं तो सभागार में एकत्रित सभी कमेटियों और संस्थाओं द्वारा भगवान सिंह के समर्थन में बोले सो निहाल सत श्री अकाल के जयकारों के बीच सभागार गूंज उठा।
इस मौके पर बिस्टुपुर के गुरचरण सिंह भोगल द्वारा बिष्टुपुर चुनाव का मुद्दा उठाया तो जत्थेदार कुलदीप सिंह गढ़गज ने इस मसले को हल करने की जिम्मेदारी श्री अकाल तख्त की ओर से सरदार शैलेंद्र सिंह को सौंप दी।
💥विशेष उपस्थिति 💥
इस मौके पर प्रधान सरदार भगवान सिंह के अलावा चेयरमैन सरदार शैलेंद्र सिंह गुरमीत सिंह धर्म प्रचार कमेटी अकाली दल के प्रधान सुखदेव सिंह खालसा चेयरमैन रामकृष्ण सिंह रविंद्र सिंह गुरदीप सिंह घुम्मन वरीय उपाध्यक्ष नरेंद्र पाल सिंह चंचल सिंह गुरमुख सिंह खोखर जोगिंदर सिंह जोगी महासचिव अमरजीत सिंह गुरु चरण सिंह बिल्ला कोषाध्यक्ष गुरनाम सिंह बेदी सलाहकार सुरजीत सिंह खुशीपुर परविंदर सिंह सोहल सुखविंदर सिंह राजू सुखदेव सिंह बिट्टू सरबजीत सिंह ग्रेवाल प्रधान महेंद्र पाल सिंह प्रधान गुरप्रीत सिंह प्रधान सुरेंद्र सिंह प्रधान हरविंदर सिंह मंटू प्रधान जगजीत सिंह गांधी गुरमेल सिंह प्रधान लखविंदर सिंह प्रधान रविंद्र सिंह प्रधान रणजीत सिंह माथारू प्रधान सतबीर सिंह प्रधान बलविंदर सिंह प्रधान प्रधान प्रकाश सिंह प्रधान अवतार सिंह सोखी सविंदर सिंह महासचिव जसवंत सिंह जसु सुखवंत सिंह सुक्कू अमरजीत गांधी हरमीत सिंह कार्यवाहक प्रधान दलबीर सिंह चेयरमैन गुरदयाल सिंह महासचिव जोगा सिंह प्रधान बलकार सिंह प्रधान बलदेव सिंह प्रधान बलवीर सिंह डिप्टी प्रधान कमलजीत सिंह गुरुशरण सिंह शेखर सरबजीत सिंह बाउ गुरजीत सिंह पिंटू परमजीत सिंह पम्मा सेंट्रल सिख नौजवान सभा प्रधान अमरीक सिंह महासचिव सुखवंत सिंह सुक्कू सेंट्रल सिख स्त्री सत्संग सभा की प्रधान रविंदर कौर चेयरमैन कमलजीत कौरसंरक्षक दलवीर कौर उपाध्यक्ष परविंदर कौर बलविंदर कौर महासचिव सुखवंत कौर परमजीत कौर इंद्रजीत कौर रज्जी कौर गीता कौर रज्जी कौर आदि कई शामिल हुए।
इस धार्मिक समागम का संचालन केंद्रीय कमेटी के चेयरमैन सरदार शैलेंद्र सिंह ने किया जबकि अतिथियों का स्वागत महासचिव गुरचरण सिंह बिल्ला एवं धन्यवाद ज्ञापन महासचिव अमरजीत सिंह ने किया कार्यक्रम को सफल बनाने में रामगढ़िया सभा के प्रधान की पी एस बंसल उपाध्यक्ष सतविंदर सिंह बब्बू महासचिव ताजवीर सिंह कलसी नरेंद्र ओ शान बलवंत सिंह बंसल इंद्रपाल सिंह ऋषि सिंह आदि कई लोग सक्रिय रहे।
धार्मिक समागम समाप्त होने के बाद जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गढ़गज सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी कार्यालय में आए और सीजीपीसी द्वारा जनहित में किए जा रहे कार्यों को देखकर बहुत खुश हुए और उपस्थित अधिकारियों की पीठ भी थपथपाई।