Jamshedpur-सोनारी गुरुद्वारा में 5 दिवसीय गुरमत समर कैंप का आयोजन।

SIKH MEDIA
सोनारी गुरमत समर कैंप – 2026
जमशेदपुर- सोनारी स्थित गुरुद्वारा साहिब में आज से 5 दिवसीय गुरमत समर कैंप का शुभारंभ किया गया।
खबर का विस्तार।
गुरुद्वारा साहिब सोनारी के प्रांगण में दिनांक 27.05.2026 से लेकर 31.05.2026 तक 5 दिवसीय “गुरमत समर कैंप” सिख नौजवान सभा सोनारी तथा गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सोनारी के संयुक्त सहयोग से आयोजित किया जा रहा है।
इस संबंध में मीडिया को जानकारी देते हुए सिख नौजवान सभा के प्रधान सरदार अमनदीप सिंह ने बताया कि कैंप में 5 वर्ष से लेकर किसी भी आयु के बच्चे, युवा एवं बुजुर्ग भाग ले सकते हैं।
इस बीच कैंप का उद्घाटन गुरु महाराज जी के चरणों में “अरदास” तथा “आयो शरण तुम्हारी सतगुर” शब्द गायन से किया गया। तत्पश्चात पुष्पल कौर उप्पल तथा सरबजीत कौर राशी एवं नौजवान सभा के अमनदीप सिंह ने अपनी टीम के साथ सभी का स्वागत किया तथा कार्यक्रम की जानकारी दी।
सोनारी गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान सरदार बलबीर सिंह ने संवाददाता से बातचीत के दौरान बताया कि उक्त कैंप में गुरु इतिहास,सिख कौम के महान शहीदों का इतिहास,गुरबाणी शब्द उच्चारण, साखियाँ आदि विषयों पर कक्षाएँ आयोजित की जाएँगी। साथ ही एक धार्मिक फिल्म भी दिखाई जाएगी तथा बच्चों में अच्छे संस्कार विकसित करने संबंधी विशेष कक्षाएँ भी होंगी। बच्चों द्वारा कुछ विशेष कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए जाएँगे।
बच्चों को शिक्षा दे रहे शिक्षकों ने कहा कि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान स. बलवीर सिंह, गुरदयाल सिंह, मनजीत सिंह, सुरविंदर सिंह, हरमन सिंह आदि का पूर्ण सहयोग प्राप्त हो रहा है।
दिनांक 31.05.2026 को सभी प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा।
नौजवान सभा के अमनदीप सिंह, जसकरण सिंह, जग्गी, मनप्रीत सिंह, अनुराग सिंह, अमरजीत सिंह, गुरप्रीत सिंह एवं हरजोत सिंह विशेष रूप से सहयोग कर रहे हैं। वहीं महिला टीम में सर जीत कौर, सरबजीत कौर, पुष्पल कौर उप्पल, सुखवंत कौर, नवनीत कौर, परमजीत कौर, मनजीत कौर एवं सतवंत कौर आदि सक्रिय रूप से कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग दे रही हैं।
ये समाचार आप सेन्ट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी जमशेदपुर,अर्जुन सिंह वालिया किताडीह, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी गौरीशंकर रोड जुगसलाई, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सोनारी,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी मानगो,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी टुईलाडुंगरी, सरदार सुरेन्द्र पाल सिंह जी “टिटू” स्टेट चेयरमैन बिल्डर्स एशोसिएशन ऑफ इंडिया ( झारखंड राज्य) गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी साक्ची,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी नामदा बस्ती,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सीतारामडेरा,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी टिनप्लेट,दुपट्टा सागर बिस्टुपुर के सौजन्य से प्राप्त कर रहे हैं।