jamshedpur-सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने स्टेशन रोड गुरुद्वारा के प्रधान महेंद्र पाल सिंह को सम्मानित किया know more about unanimity president of gurudwara

jamshedpur-सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान भगवान सिंह अपनी सारी टीम के साथ गुरुद्वारा साहब स्टेशन रोड पहुंचे एवं स्टेशन रोड गुरुद्वारा के प्रधान महेंद्र पाल सिंह भाटिया एवं महासचिव कमलजीत सिंह को सर्वसम्मति से चुने जाने पर सेंट्रल गुरुद्वारा कमेटी की ओर से उन्हें शॉल एवं सिरोपा भेंट कर सम्मानित किया

इस मौके पर सीजीपीसी के प्रधान बनने के बाद पहली बार भगवान सिंह एवं अन्य स्टेशन रोड गुरुद्वारा पहुंचने पर गुरुद्वारा कमेटी के प्रधान महेंद्र पाल सिंह मुख्य सलाहकार हरदीप सिंह एवं महासचिव कमलजीत सिंह ने सीजी पीसी के प्रधान भगवान सिंह चेयरमैन सरदार शैलेंद्र सिंह सीनियर मीत प्रधान नरेंद्र पाल सिंह भाटिया महासचिव अमरजीत सिंह हरविंदर सिंह पप्पू सुखदेव सिंह बिट्टू सुखवंत सिंह जसपाल सिंह को स्वरूपा भेंटकर सम्मानित किया

सीजीपीसी के प्रधान भगवान सिंह ने अपने संबोधन में स्टेशन रोड गुरुद्वारा कमेटी द्वारा धार्मिक क्षेत्र में किए जा रहे अच्छे कार्यों के लिए एवं सर्वसम्मति से प्रधान चुनने के लिए समूह साथ संगत की प्रशंसा की चेयरमैन सरदार शैलेंद्र सिंह ने समूह साध संगत से सिखजरनैल जस्सा सिंह रामगढ़िया की 300 वी शताब्दी एवं सिंह साहब अकाली फूला सिंह की 200 वी शताब्दी को समर्पित 7 मई को टिनप्लेट गुरुद्वारा से शाम 4:00 बजे निकलने वाले नगर कीर्तन में शामिल होने की अपील करते हुए बताया कि नगर कीर्तन टिनप्लेट गुरुद्वारा से सायं 4:00 बजे प्रारंभ होने के बाद गोलमुरी चौक होते हुए R.D.TATA SCHOOL के सामने से हावड़ा ब्रिज होते हुए 7:00 बजे साक्ची गुरुद्वारा में जाकर समाप्त होगा उसके बाद साक्ची गुरुद्वारा मैदान में गुरु के अटूट लंगर का प्रबंध भी किया गया है इस मौके पर विशेष रुप से मुख्य सलाहकार हरदीप सिंह भाटिया बलबीर सिंह नरेंद्र सिंह बलविंदर सिंह रविंदर सिंह भाटिया दविंदर सिंह राजा परमजीत सिंह हरविंदर सिंह सतपाल सिंह राजू हरजीत सिंह टिप्पू रघुवीर सिंह मुखिया जरनैल सिंह अमृतपाल सिंह चंचल सिंह महाराजा रणजीत सिंह सेवा दल एवं स्त्री सत्संग सभा की महिलाएं एवं कई अन्य लोग उपस्थित थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *