jamshedpur-समाजिक संस्था सिख यूथ ब्रिगेड के सदस्य सागर सिंह गोलू ने गोलमुरी बाजार में लगाई छबील know more about chhabeel



jamshedpur
समाजिक संस्था सिख यूथ ब्रिगेड के सदस्य सागर सिंह गोलू ने गोलमुरी बाजार में लगाई छबील
सिख यूथ ब्रिगेड के सदस्य सेवा कार्यों में सदैव योगदान करते हैं। इस भीषण गर्मी में संस्था के सदस्य सागर सिंह गोलू ने छबील लगा कर राहगीरों के बीच तपती गर्मी में ठंडा मीठा जल प्रसाद रूप में चना और कड़ा प्रसाद गोलमुरी मैकेनिक लाइन अपनी दुकान के पास लगायी
ये सेवा गुरु अर्जन देव जी की शहादत को याद करते हुए की ग ई सर्वप्रथम बिरसानगर गुरुद्वारा के बाबा अवतार सिंह जी ने अरदास की और उसके उपरांत आने जाने वाले राहगीरों के बीच जल सेवा और प्रसाद वितरण हुआ जहा गर्मी में भीड़ बनी रही।
बड़े बुजुर्ग बच्चे महिला कामकाजी लोगो ने रुक कर जल पिया यहां सेवा में बड़े श्रद्धा भावना से सागर सिंह का पूरा परिवार तथा सिख यूथ ब्रिगेड के रंजीत सिंह,गुलशन सिंह फौजी,रविंद्र सिंह सोनी,हरिवंश सिंह,गुरप्रीत सिंह,जसप्रीत सिंह जस्सी विकास लोहार,अंकित सिंह,सतनाम सिंह राणा,कमल आदि ने मौजूद होकर यहां सेवा निभाई।